{"_id":"6af8c4874bea9c27a50941fb","slug":"women-adorned-in-the-queen-s-colors-jhansi-news-c-11-jhs1019-916528-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: रानी के रंग में सजी महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: रानी के रंग में सजी महिलाएं
विज्ञापन
झांसी। बालाजी रोड स्थित एक होटल में शनिवार को महिलाओं के ग्रुप अंसल पॉम किटी पार्टी की ओर से शानदार आयोजन किया गया। इस बार की पार्टी की थीम झांसी की रानी रखी गई। इसमें करीब 25 महिलाओं ने भाग लिया। लाल, हरी और रानी पिंक साड़ियों में सजी महिलाओं ने अपने पारंपरिक अंदाज से आयोजन में चार चांद लगा दिए। पार्टी में महिलाओं ने विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों और खेलों में हिस्सा लेकर खूब मस्ती की। संगीत की धुनों पर जमकर डांस किया और एक-दूसरे के साथ यादगार पल साझा किए।
ग्रुप की अध्यक्ष कविता लिटौरिया और मीरा श्रीवास्तव ने कहा कि अंसल पॉम किटी पार्टी केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि महिलाओं का अपना परिवार है। घर और परिवार की जिम्मेदारियों के बीच ये दिन महिलाओं को खुद के लिए समय निकालने, खुलकर हंसने और आपस में विचार साझा करने का अवसर देते हैं। आयोजकों ने अगली पार्टी की थीम करवा चौथ स्पेशल घोषित की। इसमें सबसे आकर्षक अंदाज में सजने वाली महिला को करवा क्वीन ऑफ झांसी के खिताब से सम्मानित किया जाएगा।