Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   In Daddas hometown, sportswomen face neglect with no arrangements even for basic necessities like food and lodging.

Jhansi News: दद्दा की नगरी में खिलाड़ी बेटियों की बेकद्री, रहने-खाने तक का इंतजाम नहीं

Sun, 15 Nov 2026 01:50 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
In Daddas hometown, sportswomen face neglect with no arrangements even for basic necessities like food and lodging.
झांसी। दद्दा मेजर ध्यानचंद की नगरी में हॉकी खिलाड़ी बेटियों की बेकद्री हो रही है। यहां आयोजित अस्मिता नॉर्थ जोन सब-जूनियर/जूनियर महिला हॉकी लीग में हिस्सा लेने पहुंचीं 11 टीमों की खिलाड़ियों के रहने और भोजन तक का इंतजाम नहीं किया गया। ठहरने के लिए उन्हें इधर-उधर भटकना पड़ा।
विज्ञापन

मैदान पर पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधा भी उपलब्ध नहीं कराई गई। हैरानी की बात यह है कि आयोजन से जुड़े आयोजक और खेल विभाग के अधिकारी एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डाल रहे हैं।
विज्ञापन

हॉकी इंडिया, नई दिल्ली के आयोजन में उत्तर प्रदेश हॉकी के तत्वावधान तथा जिला प्रशासन और क्षेत्रीय खेल कार्यालय के समन्वय से प्रतियोगिता मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12 से 19 नवंबर तक आयोजित की जा रही है। इसमें 11 टीमें हिस्सा ले रही हैं। दूसरे शहरों से आईं खिलाड़ियों के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था न होने से आयोजन की तैयारियों पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद ने खोले सामुदायिक केंद्र के दरवाजे
खिलाड़ियों की परेशानी सामने आने पर वार्ड नंबर 36 प्रेमगंज द्वितीय के पार्षद उमेश जोशी ने मदद के लिए हाथ बढ़ाया। उन्होंने बताया कि शाम को हरियाणा की महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी भटकती हुई मिलीं। पूछने पर उन्होंने ठहरने की व्यवस्था न होने की बात बताई। इस पर उन्होंने अपने वार्ड स्थित नगर निगम के सामुदायिक केंद्र में खिलाड़ियों के रुकने का इंतजाम कराया। उनके भोजन की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इस काम में वीरेंद्र प्रभाकर और विनोद साहू ने भी सहयोग किया।

खेल विभाग और आयोजक ने झाड़ा पल्ला
खिलाड़ियों के रहने और भोजन की व्यवस्था के बारे में क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी कर्मवीर से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि खेल विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ मैदान उपलब्ध कराने की है। वहीं, आयोजन संचालक हॉकी झांसी के सचिव और पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सुबोध खांडेकर ने बताया कि टीमों को अपने रहने और खाने की व्यवस्था खुद करनी होगी।

खेल निदेशक बोले-टीमें खुद करें इंतजाम
खिलाड़ियों की बदहाल व्यवस्था को लेकर खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक डॉ. आरपी सिंह से बात की गई तो उन्होंने साफ कहा कि इस आयोजन में विभाग की कोई जिम्मेदारी नहीं है। टीमों को अपने रहने, भोजन और पानी की व्यवस्था खुद करनी होगी। उन्होंने कहा कि विभाग की जिम्मेदारी सिर्फ मैदान उपलब्ध कराने और वहां मैच कराने तक है। टीमें कहां रुकेंगी, उन्हें भोजन-पानी मिलेगा या नहीं, यह उनकी अपनी जिम्मेदारी है। खिलाड़ी मंदिर या गुरुद्वारे में रुकें, सर्दी में रहें या भूखी रहें, इससे विभाग का कोई लेना-देना नहीं है। मैदान पर जो टीम पहुंचेगी, वह खेलेगी।

आखिर बेटियों की जवाबदेही किसकी?
हॉकी इंडिया, उत्तर प्रदेश हॉकी, हॉकी झांसी, खेल निदेशालय और जिला प्रशासन के समन्वय से हो रहे आयोजन में खिलाड़ियों की बुनियादी सुविधाओं की जिम्मेदारी कोई लेने को तैयार नहीं है।


यदि आयोजकों ने रहने और भोजन की व्यवस्था नहीं की तो टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों के आने से पहले इसका इंतजाम क्यों नहीं किया?

दूसरे शहरों से प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आईं खिलाड़ियों की सुरक्षा और सुविधाओं की जिम्मेदारी किसकी है? यदि किसी खिलाड़ी के साथ कोई अनहोनी होती है तो जवाबदेह कौन होगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed