{"_id":"6aec6e4846c45d4c0d0d96df","slug":"video-hatharasa-ma-ujajaval-lbharathaya-ka-thaval-sa-parava-mafata-gasa-rafal-sabsada-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"हाथरस में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली से पूर्व मुफ्त गैस रिफिल सब्सिडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस में उज्ज्वला लाभार्थियों को दिवाली से पूर्व मुफ्त गैस रिफिल सब्सिडी
दिवाली से पूर्व निशुल्क रसोई गैस सिलिंडर रिफिल सब्सिडी योजना का कार्यक्रम हाथरस के कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ। विधायक सादाबाद प्रदीप कुमार, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल और पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा कार्यक्रम में उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री के राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया। इसके बाद अधिकारियों ने लाभार्थियों को सब्सिडी धनराशि के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए।
जिला पूर्ति अधिकारी विकास कुमार गौतम ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के 187267 लाभार्थियों को दो बार निशुल्क गैस रिफिल मिलेंगे। ये अक्तूबर 2026 से दिसंबर 2026 और जनवरी 2027 से मार्च 2027 के चरणों में उपलब्ध होंगे। मुफ्त सिलिंडर का लाभ लेने के लिए आधारकार्ड बैंक खाते से लिंक और ई-केवाईसी अनिवार्य है। लाभार्थियों को पहले पूरी धनराशि देकर गैस एजेंसी से रिफिल लेना होगा। इसके 4-5 दिन बाद संबंधित कंपनी धनराशि उनके बैंक खाते में वापस कर देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।