{"_id":"69724393a5b274788600673e","slug":"video-hardoi-woman-douses-herself-with-petrol-at-sp-office-gate-2026-01-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरदोई: एसपी कार्यालय के गेट पर महिला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरदोई: एसपी कार्यालय के गेट पर महिला ने खुद पर छिड़का पेट्रोल
देहात कोतवाली क्षेत्र के फूलबेहटा निवासी महिला ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देखकर पुलिस कर्मी सकते में आ गए। फौरन ही महिला से पेट्रेाल की बोतल छीन ली गई। घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। महिला का दावा है कि ग्राम समाज की भूमि से अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा है। पुलिस का दावा है कि दबाव बनाने के लिए महिला ने आत्मदाह की कोशिश की है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के फूल बेहटा निवासी मीरा शर्मा (50) का विवाद पारिवार के ही रमेश शर्मा से चल रहा है। मीरा का कहना है कि ग्राम समाज की भूमि पर अतिक्रमण है। इसकी शिकायत कई बार किए जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार की दोपहर वह पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर पेट्रोल बोतल में लेकर पहुंचीं। गेट पर वह खुद पर पेट्रोल डालने लगीं, तो पुलिस कर्मियों ने उनसे बोतल छीन ली। महिला को एसपी कार्यालय ले जाया गया। पूरे मामले पर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि महिला पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि मीरा का आरोप है कि ग्राम समाज की भूमि पर उसके कंडे रखे थे। परिवार के ही रमेश ने यह कंडे हटा दिए और वहां कारखाना लगाने लगे। जांच की गई, तो पता चला कि मीरा ग्राम समाज की भूमि पर कंडे और गोबर डालती है,जबकि रमेश गांव के बाहर तालाब के किनारे गोबर डालते हैं। रमेश पर सरकारी भूमि पर कारखाना लगाने की कोशिश में जुर्माना भी राजस्व टीम कर चुकी है। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई भी की जा चुकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।