फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Protest held at DM Crossing with the body of a married woman; husband and father-in-law taken into custody.

Hardoi News: विवाहिता का शव रखकर डीएम चौराहे पर प्रदर्शन, हिरासत में लिए पति और ससुर

Tue, 29 Sep 2026 11:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Protest held at DM Crossing with the body of a married woman; husband and father-in-law taken into custody.
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ाता में सोमवार को विवाहिता की फंदा लगाकर हुई मौत के मामले में मंगलवार को मायके वालों ने शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर आए मायके वालों ने डीएम चौराहा पर कार्रवाई की मांग करते हुए सवा घंटे तक सड़क जाम रखी। हरियाणा के सिरसा से पहुंचे मृतका के भाइयों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना के बाद हत्या करने का आरोप लगाया। मायके वालों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने पति और ससुर को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

बघौली थाना क्षेत्र के अनवरखेड़ा मजरा विक्टोरिया गंज चौंसा निवासी रामचंद्र की बेटी सपना (30) की शादी करीब छह साल पहले शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ाता निवासी धीरज से हुई थी। उसके दो छोटे बेटे हैं। सोमवार दोपहर सपना का शव घर के अंदर साड़ी के फंदे से लटका मिला था। मंगलवार दोपहर करीब 3:30 बजे पुलिस ने वीडियोग्राफी के बीच पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद करीब चार बजे पति धीरज, ससुर राम सिंह और अन्य परिजन शव लेकर शाहाबाद जा रहे थे।
विज्ञापन

डीएम चौराहे के पास हरियाणा से पहुंचे सपना के भाई आलोक, कुलदीप, सनी, प्रदीप और अन्य परिजनों ने पिकअप रोक ली। उन्होंने शव नहीं दिखाने और लगातार प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रख दिया। सूचना पर सदर तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला, सीओ सिटी अजीत सिंह, शहर कोतवाल संजय त्यागी और देहात कोतवाल समर बहादुर सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। समझाने पर आलोक ने पति धीरज, ससुर राम सिंह, देवर हर्षित और सास सीता देवी के खिलाफ तहरीर दी। शाहाबाद कोतवाल अरविंद कुमार राय को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई। पुलिस ने पति धीरज और ससुर राम सिंह को हिरासत में ले लिया। सीओ सिटी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे छोटी बहन की मौत से बदहवास हुए भाई
सपना अपने सात भाई बहनों में सबसे छोटी थी। अपनी छोटी लाडली बहन के शव को देखकर भाई बदहवास हो गए। सपना वैसे तो बघौली थाना क्षेत्र के विक्टोरिया गंज की रहने वाली थी लेकिन उसके चारों भाई हरियाणा के सिरसा में मजदूरी करते हैं। बहन की मौत की सूचना पाते ही सभी भाई दोपहर में ही पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे।

आरोप है कि ससुरालवालों ने शव को देखने भी नहीं दिया और लेकर जा रहे थे। डीएम चौराहे पर उन्होंने पिकअप पकड़ ली। हादसे में चारों भाई के अलावा दोनों आरती और ममता भी छोटी बहन सपना की मौत से बदहवास होती दिखी। भाई प्रदीप तो काफी देर तक सड़क पर बेहोश पड़ा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed