फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Interests of the district's youth remain secure as long as we are here: Former MP

जब तक हम हैं जिले के युवा-नौजवानों को हित सुरक्षित : पूर्व सांसद

Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Interests of the district's youth remain secure as long as we are here: Former MP
हरदोई। भाजपा नेता पूर्व मंत्री सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि जब तक हम हैं, जिले के युवा-नौजवानों का हित सुरक्षित है। युवा शक्ति का आह्वान किया और कहा कि जिस ओर जवानी चलती है, उस ओर जमाना चलता है। जिला पंचायत सभागार में मंगलवार को हरदोई के युवा सम्मेलन में युवा नौजवान सम्मेलन में कहा कि छात्र, युवा और नौजवान जिसके साथ होते हैं जीत सदैव उसी की होती है।
विज्ञापन

इस पर युवाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनके साथ होने वायदा किया। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके 54 वर्ष के राजनीतिक जीवन में हर चुनाव में छात्रों, युवाओं और नौजवानों ने जो स्मरणीय सहयोग और खुलकर साथ दिया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। आह्वान किया कि मेरी इच्छा है कि वह पांचवीं बार भी भारी मतों से चुनाव जीते, इसमें आपका सहयोग नितांत आवश्यक है।आयोजक अंबुज शुक्ला, प्रियम मिश्रा, मुनी मिश्रा, अंकित अवस्थी और अभिषेक मिश्रा हनी ने युवाओं से आह्वान किया कि वह अभी चुनाव की रणनीति बनाकर अपने-अपने क्षेत्र में जुट जाएं।
विज्ञापन

जिला पंचायत प्रशासक प्रेमवती ने युवाओं का आभार जताया। आह्वान किया कि आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल के पक्ष में वह सब डोर-टू-डोर जाकर मत और समर्थन जुटाने का काम करें। सम्मेलन में नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष रामप्रकाश शुक्ला, भाजपा अवध क्षेत्र के उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा, टिंकू त्रिवेदी, मोनू सिंह, अमित दीक्षित, आकाश पाठक, आशुतोष आजाद, धीरू सिंह जूरा, सभासद रानू त्रिवेदी, पूर्व सभासद आदेश सिंह, सूरज सिंह राठौर, गोल्डी गुप्ता, नितिन गुप्ता हबीब लिट्टे बाकद बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed