{"_id":"6abc004056b7f81c5d08e5f9","slug":"on-the-day-of-older-persons-the-youth-will-reach-out-to-the-elderly-and-inform-them-of-their-rights-with-respect-hardoi-news-c-213-1-hra1025-157540-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के बीच पहुंचेंगे युवा, सम्मान के साथ बताएंगे अधिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वृद्धजन दिवस पर बुजुर्गों के बीच पहुंचेंगे युवा, सम्मान के साथ बताएंगे अधिकार
विज्ञापन
हरदोई। एक अक्तूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर जिले में युवा बुजुर्गों के बीच पहुंचकर उन्हें उनके अधिकारों और सरकारी योजनाओं की जानकारी देंगे।
मेरे युवा भारत की ओर से युवा मंडलों के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें 37 युवा स्वयंसेवक, 181 युवा मंडल और 15 महिला मंडल दल बुजुर्गों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानने के साथ पेंशन, स्वास्थ्य, सामाजिक सुरक्षा और सम्मान से जुड़ी सुविधाओं की जानकारी देंगे। इन मंडल दलों के माध्यम से ही गांवों और स्थानीय स्तर पर युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाती है। एक अक्तूबर को होने वाले कार्यक्रमों में युवाओं को बुजुर्गों के प्रति संवेदनशील बनाने और उनके अधिकारों की जानकारी आम लोगों तक भी पहुंचाने पर जोर रहेगा।
-- -- -- -- --
युवा स्वयंसेवक बुजुर्गों से बातचीत कर यह भी जानेंगे कि उन्हें पेंशन स्वास्थ्य या अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में किसी तरह की परेशानी तो नहीं है। जरूरत के अनुसार समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाने के लिए भी युवाओं को प्रेरित किया जा रहा है। -रुबी पाल, जिला युवा अधिकारी