{"_id":"677eaee9f47167a3f509e177","slug":"mahakumbh-special-bus-hapur-news-c-135-1-hpr1001-118930-2025-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों में सुनाई देंगे भजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: महाकुंभ जाने वाली रोडवेज बसों में सुनाई देंगे भजन
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 08 Jan 2025 10:30 PM IST
Link Copied
हापुड़। अगले सप्ताह से प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो रही है। ऐसे में परिवहन निगम द्वारा कुंभ मेले में 100 बसें भेजी जाएंगी। इन सभी बसों में यात्रियों को भजन सुनाई देंगे, जिससे वातावरण भी भक्तिमय रहेगा। इसके लिए बसों के म्यूजिक सिस्टम को दुरुस्त कराया जा रहा है।
कुंभ मेले को लेकर श्रद्धालुओं के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। श्रद्धालुओं को प्रयागराज पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों को संचालन शुरू किया है। वहीं परिवहन निगम ने भी रोडवेज बसों को महाकुंभ में भेजने का निर्णय लिया है। कुंभ मेले में जाने वाली बसों को दुरुस्त कराने के साथ भगवा रंग में रंगा गया है।
इसके साथ ही बसों पर महाकुंभ का संदेश देने वाले स्टीकर लगाए गए हैं। बसों के शीशे, लाइटों को भी ठीक कराया गया है। श्रद्धालुओं का सफर आनंदमय और भक्तिमय हो, इसके लिए बसों में भजन चलाए जाएंगे। इसके लिए सभी बसों में म्यूजिक सिस्टम लगाए जा रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रणजीत सिंह का कहना है कि महाकुंभ में भेजे जाने वाली करीब 100 बसों को तैयार किया जा रहा है। प्रयास है कि यात्रियों को सफर में किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही बसों में भजन भी बजेंगे, इससे यात्रियों को भक्तिमय माहौल मिलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।