{"_id":"6aa686e6af836c86b300891e","slug":"video-gada-ma-kajara-taja-para-saraya-ghata-umaugdha-kavaugdhaya-bl-bma-ka-jayakara-sa-gaja-ghata-2026-09-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में कजरी तीज पर सरयू घाट उमड़े कांवड़िये, बोल बम के जयकारों से गूंजा घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में कजरी तीज पर सरयू घाट उमड़े कांवड़िये, बोल बम के जयकारों से गूंजा घाट
गोंडा में कजरी तीज पर रविवार को सरयू घाट कांवड़ियों से पट गया। सुबह से ही बड़ी संख्या में कांवड़िये सरयू में स्नान कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए जल भरते नजर आए। बोल बम के जयकारों से घाट और आसपास का इलाका गूंजता रहा। जल लेकर कांवड़िये खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर, करनैलगंज के बरखंडीनाथ मंदिर और शहर के दुखहरण नाथ मंदिर के लिए रवाना हुए। देर रात मंदिरों में जलाभिषेक किया जाएगा।
कजरी तीज पर लाखों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिषेक ने शनिवार को रिजर्व पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की ब्रीफिंग कर ड्यूटी के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। डीएम स्वयं व्यवस्थाओं की निगरानी कर रही हैं।
सुरक्षा व्यवस्था में पांच अपर पुलिस अधीक्षक, 16 पुलिस उपाधीक्षक और 51 प्रभारी निरीक्षक, निरीक्षक व थानाध्यक्ष समेत पर्याप्त पुलिस बल लगाया गया है। इसके अलावा पीएसी, डायल-112 की पीआरवी, जल पुलिस, गोताखोर, अग्निशमन दल, डॉग स्क्वायड, फील्ड यूनिट और स्वाट टीम तैनात की गई है। तीन क्यूआरटी भी गठित की गई हैं।
श्रद्धालुओं की भीड़ और महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए चार एंटी रोमियो टीम सादे कपड़ों में भ्रमणशील रहेंगी। चेन स्नेचिंग और छेड़खानी रोकने के लिए पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है। घाट और मंदिर परिसर में सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है, जबकि संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।