फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Increased vigilance in Raxaul; resentment among family members

Gonda News: रेक्सड़िया में बढ़ी चौकसी, परिजनों में नाराजगी

Wed, 16 Sep 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 16 Sep 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance in Raxaul; resentment among family members
शाहपुर से मृतक विनोद साहनी की घर के तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस की घेराबंदी। - संवाद
परसपुर। व्यापारी विनोद साहनी (45) की हत्या के बाद पुलिस ने उनके घर रेक्सड़िया और आसपास के रास्तों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। एसओ कृष्ण गोपाल राय खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाल रहे हैं। दूसरी ओर विनोद के परिजन पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई पर असंतोष जता रहे हैं।
विज्ञापन

शाहपुर बाजार से विनोद के घर तक के रास्तों, घर और कमियार मार्ग पर पांच बैरियर लगाए गए हैं। करीब 50 से 55 महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों के साथ सात दरोगा तैनात हैं। पीएसी भी शाहपुर में कैंप कर रही है। पुलिसकर्मी जांच-पड़ताल के बाद ही लोगों को विनोद के घर की ओर जाने दे रहे हैं।
विज्ञापन

मृतक के भाई विनय साहनी ने कहा कि हत्या के कई दिन बीतने के बाद भी सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार को तब तक न्याय मिलने का भरोसा नहीं है, जब तक शेष आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती। विनय साहनी ने आरोप लगाया कि उनके घर और आने-जाने वाले रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात होने से शोक संवेदना व्यक्त करने आने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को मांगपत्र देकर मृतक विनोद के बेटे को सरकारी नौकरी और पांच करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की गई थी। परिजनों का कहना है कि इन मांगों पर अभी तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, पुलिस अब तक चार आरोपियों को ही गिरफ्तार कर सकी है। अन्य की गिरफ्तारी में देरी से परिजनों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। सीओ आनंद राय ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

शाहपुर से मृतक विनोद साहनी की घर के तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस की घेराबंदी। - संवाद

शाहपुर से मृतक विनोद साहनी की घर के तरफ जाने वाले रास्ते पर पुलिस की घेराबंदी। - संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed