{"_id":"6aa98e57f43da7fb3609654c","slug":"raised-awareness-about-social-evils-gonda-news-c-100-1-slko1026-166141-2026-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सामाजिक बुराइयों के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सामाजिक बुराइयों के प्रति किया जागरूक
Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
गोंडा। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना के तहत मंगलवार को कंपोजिट विद्यालय छावनी सरकार में सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। हब फॉर इम्पावरमेंट ऑफ वूमेन की टीम ने छात्र-छात्राओं को बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा, समान अधिकार और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
शिवेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बेटियों को शिक्षित और सशक्त बनाना पूरे समाज की जिम्मेदारी है। बालिकाओं को शिक्षा के समान अवसर देने के साथ उनके अधिकारों और सुरक्षा के प्रति भी लोगों को जागरूक करना जरूरी है। राजकुमार आर्य ने कहा कि बेटा-बेटी में भेदभाव, बाल विवाह, लैंगिक भेदभाव और घरेलू हिंसा जैसी कुरीतियां समाज के विकास में बाधक हैं। उन्होंने विषम परिस्थितियों में 112, 1098, 1090, 181 और 1076 हेल्पलाइन नंबरों का प्रयोग करने की जानकारी दी। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका रीता मिश्रा, रूही खान, सविता तिवारी, संध्या त्रिपाठी, अनामिका शुक्ला, ऊषा सिंह, अंकिता द्विवेदी, अंशिका सिंह, चंदा सिंह, नेहा सिंह, निरुपमा सिंह, गायत्री देवी आदि मौजूद रहीं। (संवाद)