{"_id":"6aa9906a7fd3d70e100d202c","slug":"kanwariya-dies-in-road-accident-gonda-news-c-100-1-slko1026-166129-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda News: सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda News: सड़क हादसे में कांवड़िये की मौत
Wed, 16 Sep 2026 12:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
रमेश। फाइल फोटो
झंझरी। खरगूपुर के पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर घर लौट रहे दो सगे भाइयों की बाइक सोमवार देर शाम पहाड़ापुर के पास मवेशी से टकरा गई। हादसे में कटरा बाजार के पहाड़ापुर निवासी कांवड़िये रमेश यादव (32) की मौत हो गई। उनके छोटे भाई राजेश यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उनका इलाज चल रहा है।
कजरीतीज पर रमेश छोटे भाई राजेश के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में जलाभिषेक करने गए थे। दोनों भाइयों ने देर शाम जलाभिषेक किया। इसके बाद बाइक से घर लौट रहे थे। पहाड़ापुर के पास सड़क पर अचानक आए मवेशी से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में रमेश व राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को सीएचसी कटरा बाजार ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने रमेश को मृत घोषित कर दिया। सीओ सिटी योगेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में युवक की मौत की जानकारी मिली है। नगर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
रमेश की मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पत्नी मानसी और मां मिथिलेश का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटियों माही और मुन्नी के सिर से पिता का साया उठ गया। परिजनों के मुताबिक, रमेश मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।