फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सवाल-जवाब: कब से लगेगा यूपीआई पर चार्ज और किसे देना होगा-किसे नहीं? हर कंफ्यूजन यहां करें दूर

Wed, 16 Sep 2026 11:14 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 16 Sep 2026 11:14 AM IST
सार

UPI MDR Rule/यूपीआई का नया नियम क्या है: क्या आप भी इस बात को लेकर उलझन में हैं कि आपको यूपीआई पर चार्ज देना होगा या नहीं देना होगा और ये नया नियम क्या है आदि?तो आप यहां हर सवाल का जवाब जान सकते हैं।

विज्ञापन
UPI Payment News Rules UPI Charges Explained  When Will Charges Apply and Who Will Pay upi ka naya niyam
UPI पेमेंट से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानें। - फोटो : Amar Ujala AI

UPI MDR Rule: देश में मौजूदा समय में लगभग हर किसी की जुबान पर UPI पेमेंट की चर्चा है। जिसे देखों वो यूपीआई के बारे में बात कर रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि NPCI की तरफ से 2000 रुपये से अधिक के ट्रांजैक्शन पर MDR यानी मर्चेट डिस्काउंट रेट लगाया जाएगा।



हालांकि, सरकार की तरफ से साफ किया गया है कि 2000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शन पर लगने वाला ये अतिरिक्त शुल्क ग्राहकों को नहीं देना होगा। बावजूद इसके अगर आपके मन में यूपीआई पेमेंट पर लगने वाले इस शुल्क को लेकर कोई भी सवाल चल रहे हैं, तो आप इनके जवाब यहां जान सकते हैं। यूपीआई के नए नियम की मुख्य बातें आगे जानते हैं...

UPI Payment News Rules UPI Charges Explained  When Will Charges Apply and Who Will Pay upi ka naya niyam
यूपीआई चार्जेज - फोटो : amarujala.com

यूपीआई के नए नियम की मुख्य बातें:-

सवाल: UPI के कितने रुपये की ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा चार्ज?

जवाब:
जो ट्रांजैक्शन आप पर्सन टू पर्सन करेंगे, उस पर कोई भी चार्ज नहीं लगेगा
जैसे- आप अपने दोस्त, भाई-बहन, परिवार के लोगों आदि के यूपीआई या नंबर पर पेमेंट कर रहे हैं
तो इन ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, फिर चाहे ये ट्रांजैक्शन कितने की भी हो

UPI Payment News Rules UPI Charges Explained  When Will Charges Apply and Who Will Pay upi ka naya niyam
UPI पेमेंट से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानें। - फोटो : अमर उजाला

सवाल: कितने रुपये की ट्रांजैक्शन पर लगेगा चार्ज?

जवाब:
चार्ज उन ट्रांजैक्शन पर लगेगा जो पर्सन टू मर्चेंट होंगी यानी कोई व्यक्ति दुकानदार को पेमेंट कर रहा है
जैसे- शॉपिंग, राशन की दुकान-स्टोर, मॉल आदि जगहों पर यूपीआई से होने वाली ट्रांजैक्शन
अगर आप ऐसी जगह पर 2000 रुपये से अधिक की ट्रांजैक्शन करते हैं, तो चार्ज लगेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
UPI Payment News Rules UPI Charges Explained  When Will Charges Apply and Who Will Pay upi ka naya niyam
UPI पेमेंट से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानें। - फोटो : ANI

सवाल: किसे देना होगा ये चार्ज?

जवाब:
सरकार के मुताबिक, जो MDR यानी मर्चेंट डिस्काउंट रेट जारी किया गया है
वो ग्राहक को नहीं बल्कि, दुकानदार को देना होगा
यानी आप चाहे 2000 रुपये की पेमेंट यूपीआई के जरिए दुकानदार को करते हैं, तो आपको कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा और न ही दुकानदार आपसे कोई चार्ज ले सकता है

विज्ञापन
UPI Payment News Rules UPI Charges Explained  When Will Charges Apply and Who Will Pay upi ka naya niyam
UPI पेमेंट से जुड़े हर सवाल का जवाब यहां जानें। - फोटो : Adobe Stock

सवाल: क्या UPI एप्स अब आपसे कोई फीस लेंगे?

जवाब:
नहीं, यूपीआई एप्स आपसे किसी भी पेमेंट पर किसी भी तरह का शुल्क नहीं ले सकते हैं
सरकार की तरफ से UPI एप प्रोवाइडर्स को UPI पेमेंट पर प्लेटफॉर्म फीस या कोई दूसरे चार्ज लगाने की सख्त मनाही है

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed