फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Pilgrim dies, companion injured

Gonda News: श्रद्धालु की मौत, साथी घायल

Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Wed, 16 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pilgrim dies, companion injured
इटियाथोक। गोंडा-इटियाथोक मार्ग पर नयेगांव के पास सोमवार रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां एक की मौत हो गई। दूसरे का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


उमरीबेगमगंज के खेमपुरवा अकौनी निवासी सूर्य कुमार सिंह ने बताया कि उनका बेटा पवन कुमार (28) शहर की आवास विकास कॉलोनी स्थित निजी स्कूल में नौकरी करता था। वह अपने दोस्त पारासराय निवासी रामजी सैनी (28) के साथ सोमवार को बाइक से खरगूपुर स्थित पृथ्वीनाथ मंदिर गया था। दर्शन कर लौटते समय नयेगांव के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन से बाइक में टक्कर लग गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां उपचार के दौरान पवन की मौत हो गई। रामजी सैनी का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने थे, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। काफी देर बाद दोनों की पहचान हो सकी। सहायक पुलिस अधीक्षक अभिषेक दावाच्या ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। अज्ञात वाहन की तलाश कराई जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed