{"_id":"6aec67b11a3d437e0f0d4005","slug":"video-gada-bl-vajanianaka-na-parajakata-ka-jaraya-thakhaii-vajanianaka-saca-vashashhajania-na-bugdhhaya-utasaha-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट के जरिये दिखाई वैज्ञानिक सोच, विशेषज्ञों ने बढ़ाया उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: बाल वैज्ञानिकों ने प्रोजेक्ट के जरिये दिखाई वैज्ञानिक सोच, विशेषज्ञों ने बढ़ाया उत्साह
गोंडा: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के तहत जिला स्तरीय प्रोजेक्ट प्रस्तुतीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बाल वैज्ञानिकों ने अपने प्रोजेक्ट प्रस्तुत कर वैज्ञानिक सोच, नवाचार और अनुसंधान की प्रतिभा दिखाई। विशेषज्ञों ने बच्चों के प्रयोगों और उनकी जिज्ञासाओं को प्रोत्साहित करते हुए मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में एलबीएस पीजी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो. जितेंद्र सिंह और वनस्पति विज्ञान विभाग की अध्यक्ष प्रो. रेखा शर्मा ने पहुंचकर बाल वैज्ञानिकों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बच्चों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने और अपने आसपास की समस्याओं के समाधान के लिए नए प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के जिला समन्वयक अभय प्रताप सिंह और जिला अकादमिक समन्वयक डॉ. दिलीप शुक्ला ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और खोज की प्रवृत्ति विकसित होती है। प्रतियोगिता में प्रस्तुत प्रोजेक्टों के मूल्यांकन के बाद सर्वश्रेष्ठ प्रोजेक्ट का चयन किया गया। प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।