Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gonda News ›   Homes and courtyards will glow with the joy of Diwali

Gonda News: दीपावली की खुशियों से दमकेंगे घर-आंगन

Sat, 07 Nov 2026 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Updated Sat, 07 Nov 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
Homes and courtyards will glow with the joy of Diwali
दीपावली पर हर तरफ उल्लास नजर आया। दुकानों पर देर रात तक भीड़ लगी रही। संवाद
गोंडा। अंधकार पर प्रकाश की विजय का पर्व दीपावली रविवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। घर-आंगन दीपों और रंगोली से सजेंगे। मंदिरों में पूजन होगा। बाजारों में शनिवार को खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक चौक और प्रमुख बाजारों में चहल-पहल बनी रही। हर तरफ त्योहार की तैयारी और उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

बाजारों में मिट्टी के दीये, घरौंदे, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, रंग-बिरंगी झालरें और पूजन सामग्री की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। महिलाएं रंगोली के रंग और सजावटी सामान खरीदती दिखीं तो बच्चे खिलौने और पटाखे पसंद करते नजर आए। मिठाई और गिफ्ट पैक की दुकानों पर भी ग्राहकों की कतार लगी रही। चकरी, रॉकेट, अनार और फुलझड़ी की खूब मांग रही। महंगाई के बावजूद लोगों ने अपने बजट के अनुसार त्योहार की खरीदारी की। देर रात तक बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही बनी रही।
विज्ञापन

प्रेम और सौहार्द के साथ मनाएं दीपावली
मंडलायुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने गोंडा, बलरामपुर, बहराइच और श्रावस्ती के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी से पर्व को प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। कहा कि यह पर्व आपसी एकता, सहयोग और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने जरूरतमंदों के साथ खुशियां साझा करने और सुरक्षित, स्वच्छ व पर्यावरण अनुकूल दीपावली मनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनाया गया दीपोत्सव
आवास विकास स्थित उड़ान एकेडमी में दीपावली की पूर्व संध्या पर दीप उत्सव आयोजित किया गया। इसमें करीब 50 महिलाओं और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। छात्र-छात्राओं ने गणेश-लक्ष्मी के रूप में मनमोहक नृत्य प्रस्तुति दी। इसके बाद पूजन और आरती हुई। कार्यक्रम में डॉली सिंह को स्टार ऑफ द डे और एकता वर्मा को मिसेज उड़ान चुना गया। सलोनी, तृषा, श्रेया, पूनम, अनुराधा और प्रतिथा की नृत्य प्रस्तुतियों की सराहना हुई। एकेडमी की निदेशिका आयुषी राज ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed