{"_id":"6af013c8d4ac14c7e505ffd6","slug":"video-gada-tarakatara-taral-ka-takakara-sa-ma-bta-ka-mata-pasatamaratama-ka-le-bhaja-gae-shava-2026-11-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मां-बेटी की मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
गोंडा जिले के दुबहा-कटरा मार्ग पर चौहानपुरवा गांव के पास रविवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा महिला का देवर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
दुबहा बाजार निवासी शाहिद ने बताया कि उनकी पत्नी सफिया (30) अपनी आठ माह की बेटी करिश्मा को दवा दिलाने के लिए देवर साबिर के साथ बाइक से करनैलगंज जा रही थीं। चौहानपुरवा गांव के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
सीएचसी अधीक्षक डॉ. इंदू राणा ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही सफिया और करिश्मा की मौत हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल साबिर को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल गोंडा रेफर कर दिया गया। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।