{"_id":"6b081014267a928733029198","slug":"video-car-returning-from-wedding-procession-collided-with-small-bridge-in-gonda-one-died-and-five-injured-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"गोंडा में बरात से लौट रही कार पुलिया से टकराई, युवक की मौत, पांच गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोंडा में बरात से लौट रही कार पुलिया से टकराई, युवक की मौत, पांच गंभीर
गोंडा में बरात में शामिल होकर घर लौट रहे लोगों की कार बुधवार देर रात हादसे का शिकार हो गई। करनैलगंज-हुजूरपुर मार्ग पर सोनवार मोड़ के आगे अनियंत्रित बलेनो कार पुलिया से जा टकराई। हादसे में कार सवार छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को सीएचसी करनैलगंज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच घायलों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बहराइच जिले के कानूनगो पुरा दक्षिणी निवासी छह लोग करनैलगंज के बरगदी कोट में भगत तिवारी के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने आए थे। बुधवार रात जयमाल कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी बलेनो कार से घर लौट रहे थे। रात करीब दो बजे बैकुंठनाथ महाविद्यालय के पास सोनवार मोड़ से आगे कार अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी पहुंचाया। वहां शिव शंकर पांडेय (45) को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अर्जुन पांडेय (18), सोमनाथ पांडेय (40), अभिनव पांडेय (30), शुभम पांडेय (19) और कृष्णा पांडेय (30) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भेज दिया गया।
एसएसआई दुर्गा प्रसाद पांडेय ने बताया कि घायलों के पैर की हड्डियां टूटी हैं और सिर में भी चोटें आई हैं। कार की टक्कर इतनी जोर थी कि इसका अगला दोनों पहिया खेतों में पड़ा था। गाड़ी का इंजन पूरी तरह अलग हो गया। कार के परखच्चे उड़ गए। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है। सीओ आनंद कुमार राय ने बताया कि सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाकर उपचार शुरू करा दिया गया है। हादसे की खबर मिलते ही अस्पताल पहुंचे परिजनों और बारातियों में चीख-पुकार मच गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।