{"_id":"6aa2ea1c1e65f8854a05515d","slug":"video-subhaspa-leader-doctor-arvind-takes-dig-at-akhilesh-yadav-2026-09-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"सुभासपा के नेता डॉ. अरविंद ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभासपा के नेता डॉ. अरविंद ने अखिलेश यादव पर कसा तंज, VIDEO
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) की बैठक मनिहारी विकासखंड क्षेत्र के हंसराजपुर में बृहस्पतिवार को हुई। मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की उपस्थिति में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को जनता से जोड़ने और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।बैठक के बाद पत्रकारों से वार्ता के दौरान डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जनता के बीच सक्रिय रूप से जोड़ना है। कार्यकर्ताओं को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने के लिए कहा जा रहा है। संगठन लगातार धरातल पर काम कर रहा है और कार्यकर्ताओं को गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करने की जिम्मेदारी दी जा रही है। उन्होंने गठबंधन को लेकर कहा कि भाजपा के साथ सम्मानजनक सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी है। जखनिया के विधायक बेदी राम ने कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता पूरी मेहनत और लगन के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हैं। कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर पार्टी की नीतियों और सरकार के विकास कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। बैठक में प्रदेश महासचिव धर्मदेव यादव, विकास राय, नंदलाल गौतम, लालसा, सोनी प्रजापति, दीपक यादव, गुड्डू राजभर, विधायक प्रतिनिधि अरविंद कुमार, डॉ. रामजी राजभर उपस्थित थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।