{"_id":"6a564962c288f61d1309ba37","slug":"video-interstate-smuggler-arrested-in-ghazipur-with-48-bottles-of-indian-made-foreign-liquor-imfl-2026-07-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर में 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर में 48 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
जीआरपी ने भदौरा रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 48 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। आरोपी शराब को ट्रेन के जरिए बिहार ले जाकर ऊंचे दामों पर बेचने की फिराक में था।
प्रभारी निरीक्षक जीआरपी डीडीयू सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9:40 बजे जीआरपी चौकी दिलदारनगर की टीम ने भदौरा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या-1 के पश्चिमी छोर पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके काले पिट्ठू बैग से मैकडॉवेल ब्रांड की 180-180 मिलीलीटर की 48 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। बरामद शराब की कुल मात्रा 8.64 लीटर तथा अनुमानित कीमत 7,680 रुपये है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिहार के पटना जनपद के फतुहा थाना क्षेत्र निवासी प्रदुम कुमार (23) के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह दुकान से शराब खरीदकर ट्रेन से बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की योजना बना रहा था। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध जीआरपी डीडीयू थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।