{"_id":"6aa065863d2291eee609a5af","slug":"five-of-the-seven-swine-flu-patients-have-recovered-one-has-died-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-159808-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: स्वाइन फ्लू के सात मरीजों में से पांच स्वस्थ, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: स्वाइन फ्लू के सात मरीजों में से पांच स्वस्थ, एक की मौत
विज्ञापन
जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक सात मामले सामने आ चुके हैं। इनमें एक मरीज की मौत हो चुकी है, जबकि अन्य मरीजों की स्थिति नियंत्रण में है। मृतक बाराचवर क्षेत्र का रहने वाला युवक था और हरियाणा की एक फोम फैक्टरी में काम करता था। मरीजों में से पांच स्वस्थ हो चुके हैं।
एसीएमओ डॉ. रामकुमार ने बताया कि युवक हरियाणा में ही संक्रमण की चपेट में आया था। इसके बाद वह गाजीपुर आया और स्वास्थ्य बिगड़ने पर उसकी मौत हो गई। वहीं सभी मरीज दूसरे राज्यों से संक्रमित होकर आए थे। स्थानीय स्तर पर कोई मरीज संक्रमित नहीं मिला है।
एसीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जिले में स्वाइन फ्लू के कुल सात मरीज चिह्नित किए गए थे। इनमें से एक मरीज की मौत हो चुकी है, एक मरीज वर्तमान में अस्पताल में भर्ती है और उसका उपचार चल रहा है, जबकि बाकी पांच मरीज स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों की ट्रेसिंग
एसीएमओ ने बताया कि संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग तेज कर दी है। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों की ट्रेसिंग की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। एसीएमओ ने कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है और संक्रमण को रोकने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।