फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Gen Z Connect Yatra reached the city on the 21st day.

Ghazipur News: 21वें दिन शहर पहुंची जेन जी कनेक्ट यात्रा

Wed, 09 Sep 2026 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Gen Z Connect Yatra reached the city on the 21st day.
जस्टिस मोर्चा के जेन जी कनेक्ट यात्रा मंगलवार को अपने 21वें दिन हंसराजपुर से निकलकर जिला मुख्यालय पहुंची। इस दौरान मोर्चा के सदस्यों ने पहेतियां, जंगीपुर, अंधऊ में नुक्कड़ सभाएं और मार्ग में पड़ने वाले स्कूलों और महाविद्यालयों में युवाओं, छात्र व छात्राओं से संवाद किया। इस दौरान सदस्यों ने शिक्षा, रोजगार तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों, उनकी समस्याएं और सुझाव सुने गए। जस्टिस मोर्चा के जय मौर्या ने बताया कि, बीते 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी-चौरा से यह जेन जी यात्रा शुरू हुई थी, जो 2 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर समाप्त होगी। यात्रा में युवाओं से प्रदेश में बढ़ती बेरोजगारी, सरकारी विभागों में खाली पदों और शिक्षा व्यवस्था की बदहाली को लेकर व्यापक चर्चा की जा रही है। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य युवाओं की आवाज को संगठित कर शिक्षा और रोजगार के सवालों को प्रदेश की राजनीति के केंद्र में लाना है। इसकी के तहत यात्रा 21वें दिन हंसराजपुर बाजार से शुरू हुई थी। जो मार्ग के विभिन्न चौराहों, तिराहों और सार्वजनिक स्थानों से होते हुए शहर में दाखिल हो गई। शहर पहुंचने के बाद यात्रा का 21वां दिन समाप्त हुआ। इस दौरान नुक्कड़ सभाकर युवाओं से संवाद किया गया, जिसमें उनकी समस्याएं और सुझाव पर विशेष ध्यान दिया गया। यह यात्रा 12 सितंबर को वाराणसी पहुंचेगी, जहां काशी हिंदू विश्व विद्यालय के गेट पर शाम 4 बजे जनसभा की जाएगी। इसमें विश्वविद्यालयों और उच्च शिक्षा संस्थानों की बदहाल स्थिति, शिक्षा के भगवाकरण और प्रदेश के सभी सरकारी विभागों में रिक्त पड़े पदों को तत्काल भरने की मांग प्रमुखता से उठाई जाएगी। इस मौके पर नीरज राजा, सूफी सलीम, विवेक मिश्रा, प्रियेश पांडेय, राजू कुमार, शशिभूषण समद, अवनीश चौरसिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed