{"_id":"6a6a01136c9f89f31309d6cf","slug":"video-impenetrable-security-ring-for-cms-visit-every-movement-to-be-monitored-by-2500-personnel-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"सीएम के दौरे को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 2500 जवानों के बीच होगी हर गतिविधि पर नजर; VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम के दौरे को लेकर अभेद्य सुरक्षा घेरा, 2500 जवानों के बीच होगी हर गतिविधि पर नजर; VIDEO
गाजीपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बृहस्पतिवार को मुहम्मदाबाद मंडी समिति के मैदान में प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम स्थल को अभेद्य सुरक्षा घेरे में तब्दील कर दिया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में करीब 2500 पुलिसकर्मी और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के जवान तैनात रहेंगे। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों से पूरे कार्यक्रम स्थल व वीवीआईपी मार्गों की लगातार निगरानी की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ईराज राजा ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था में चार अपर पुलिस अधीक्षक, 22 पुलिस उपाधीक्षक, 50 निरीक्षक, 250 उपनिरीक्षक तथा करीब 2500 मुख्य आरक्षी और आरक्षी तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 250 से अधिक महिला पुलिसकर्मी और पीएसी की एक कंपनी भी सुरक्षा व्यवस्था में लगाई गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।