{"_id":"6abc0d6c43489ba6e902f46a","slug":"saloni-and-ruchi-kumari-jointly-won-first-place-in-the-healthy-recipe-stall-competition-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-161199-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: हेल्दी रेसिपी स्टॉल प्रतियोगिता में सलोनी और रुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: हेल्दी रेसिपी स्टॉल प्रतियोगिता में सलोनी और रुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से प्रथम
विज्ञापन
राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में न्यूट्रीफिट फियेस्टा के तहत लगे स्टॉल में व्यंजनों का
गाजीपुर। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के तहत न्यूट्रीफिट फियेस्टा का आयोजन किया गया। हेल्दी रेसिपी स्टॉल प्रतियोगिता में सलोनी और रुचि कुमारी ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया।
जेबा जहीन और खालिद बानो दूसरे तथा तनु यादव और शीतल खरवार संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहीं। मांडवी गुप्ता और रिया जायसवाल को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मिलेट्स (श्रीअन्न) से तैयार पौष्टिक व्यंजनों के स्टॉल के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की ओर से बनाई गई रंगोली भी आकर्षण का केंद्र रही। प्रतियोगिता में प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय गहमर डॉ. घनश्याम कुशवाहा, वीणा पांडेय और सीडीपीओ सोनम सिंह ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में मिलेट्स से रंगोली उकेरने के साथ विभिन्न रेसिपी बनाकर प्रदर्शित की गईं। गोदभराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम भी कराया गया।
मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने छात्राओं को संतुलित आहार अपनाने, नियमित योग-व्यायाम करने और स्वस्थ जीवनशैली को दिनचर्या में शामिल करने के लिए प्रेरित किया।
प्राचार्य डॉ. शंभूशरण प्रसाद ने कहा कि स्वास्थ्य एवं पोषण के प्रति जागरूकता छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। गृह विज्ञान प्रभारी डॉ. नेहा कुमारी के निर्देशन में छात्राओं ने मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों के स्टॉल लगाए और उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी।
इस मौके पर जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल, मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, डीडीओ राजन राय और जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी सहित अन्य मौजूद रहे।