{"_id":"6a69acca8a0bfdd23a00a2e0","slug":"video-hamirpur-ayurvedic-hospital-free-health-camp-100-patients-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: आयुर्वेदिक अस्पताल में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, 100 से अधिक मरीजों की जांच
आयुर्वेदिक अस्पताल हमीरपुर में बुधवार को आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में 100 से अधिक मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर के दौरान मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा के माध्यम से उपचार, स्वास्थ्य संबंधी परामर्श और आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं।
आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वनीता शर्मा और आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को आयुर्वेदिक चिकित्सा पद्धति के प्रति जागरूक करना और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि शिविर में विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें जीवनशैली, खान-पान और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी गई। जरूरत के अनुसार आयुर्वेदिक दवाइयों का भी वितरण किया गया।
अधिकारियों ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।