{"_id":"6a69ae6543db28686f0648ac","slug":"video-bilaspur-nakarana-landslide-house-danger-relief-2026-07-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: नकराना पंचायत में भूस्खलन से मकान पर खतरा, पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: नकराना पंचायत में भूस्खलन से मकान पर खतरा, पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए युवा
Ankesh Dogra
Updated Wed, 29 Jul 2026 01:20 PM IST
Link Copied
श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र की नकराना पंचायत में लगातार हो रही बारिश के बीच भूस्खलन से एक रिहायशी मकान खतरे की जद में आ गया। पहाड़ी से मलबा और मिट्टी खिसकने के कारण मकान के आसपास की जमीन धंसने लगी, जिससे परिवार दहशत में है।
घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस सेवा दल के युवा मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को राहत पहुंचाई। कार्यकर्ताओं ने परिवार को तिरपाल उपलब्ध करवाई तथा मकान के क्षतिग्रस्त हिस्से को ढककर बारिश से होने वाले अतिरिक्त नुकसान को रोकने का प्रयास किया।
पीड़ित परिवार ने प्रशासन से जल्द राहत और सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण मकान को और अधिक नुकसान पहुंचने की आशंका बनी हुई है।
कांग्रेस सेवा दल के पदाधिकारियों ने भी प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता देने और मकान की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की अपील की है, ताकि किसी संभावित हादसे से बचा जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।