{"_id":"6abc0bec092201954f03097d","slug":"accusation-of-rendering-an-elderly-couple-unconscious-by-giving-them-a-cold-drink-ghazipur-news-c-313-1-svns1007-161182-2026-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: बुजुर्ग दंपती को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: बुजुर्ग दंपती को कोल्ड ड्रिंक पिलाकर बेहोश करने का आरोप
विज्ञापन
दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर बैठा बुजुर्ग दंपती। स्रोत- पाठक
दुल्लहपुर (गाजीपुर)। बहराइच जिले के बुजुर्ग दंपती ने एक युवक पर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश करने का आरोप लगाया है। मंगलवार भोर करीब ढाई बजे दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस से उतरने के बाद दोनों नशे की हालत में मिले। यात्रियों ने उनकी हालत देखकर जीआरपी को सूचना दी।
बहराइच जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी सुंदरलाल गौतम और उनकी पत्नी पानबरसी ने बताया कि वे आजमगढ़ के जीयनपुर में अपने भाई की तेरहवीं में शामिल होने जा रहे थे। उन्होंने अपने पास करीब 40 हजार रुपये साथ रखे थे। सुंदरलाल और पानबरसी के अनुसार, यात्रा के दौरान बहराइच में उन्हें एक युवक मिला। बातचीत के बाद युवक ने गोरखपुर पहुंचने के बाद उन्हें 10 रुपये वाली कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद दोनों बेहोश हो गए। जब उन्हें होश आया तो वे दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन पर थे। यात्रियों ने उन्हें ट्रेन से उतारा था। पानबरसी रो रहीं थीं और दोनों ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे। उनका मंगलसूत्र भी चोरी हो गया।
सूचना पर दुल्लहपुर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों से पूछताछ की। जीआरपी मऊ प्रभारी अजय कुमार मौर्य ने बताया कि दोनों के बयानों में कुछ अंतर सामने आया है। दंपती का टिकट बहराइच से गोरखपुर तक का था। इसके बाद उन्हें किसी ने गोरखपुर से बैठाया और वे दुल्लहपुर पहुंचे। उन्होंने बताया कि दंपती का मोबाइल भी गायब है। मोबाइल के आधार पर जांच की जाएगी। दंपती ने भाई को देने के लिए रखे कुछ रुपये भी गायब होने की बात कही है, लेकिन कितनी रकम थी, यह अभी स्पष्ट नहीं है।