{"_id":"6a9674bfe501ef02ed040d8a","slug":"video-woman-dies-in-road-accident-in-firozabad-2026-09-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क किनारे गिरे; महिला की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: बाइक सवार भाई-बहन को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, उछलकर सड़क किनारे गिरे; महिला की माैत
फिरोजाबाद के थाना रामगढ़ क्षेत्र में चनौरा पुल के पास मायके से घर लौटती महिला को अज्ञात वाहन सवार ने रौंद दिया। राहगीरों ने एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेजा। जानकारी होने पर परिजन पहुंच गए। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर किया गया। आगरा ले जाते समय महिला ने दम तोड़ दिया। परिजन शव लेकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। बछगांव थाना नारखी निवासी राकेश की पत्नी पिंकी (32) रक्षाबंधन पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए गांव खोरई थाना नगला खंगर मायका गई थी। वहां से सोमवार दोपहर अपने भाई अर्जुन के साथ बाइक से बछगांव आ रही थी। वह चनौरा पुल ममता डिग्री कॉलेज के पास पहुंची ही थी, तभी अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। भाई- बहन बाइक से उछलकर सड़क किनारे गिर पड़े। हादसा होते ही आसपास के राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। एंबुलेंस की मदद से गंभीर घायल पिंकी को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भेज दिया गया। जहां चिकित्सकों ने प्रारंभिक उपचार कर हालत गंभीर देखकर आगरा रेफर कर दिया। जानकारी होने पर परिजन भी पहुंच गए। परिजन उन्हें आगरा ले ही जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने रास्ते में दमतोड़ दिया। परिजन देर रात शव को लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया। पति राकेश बछगांव चौराहा पर सब्जी की ठेल लगाकर परिवार का पालन- पोषण करता है। मृतका पिंकी अपने पीछे एक बेटी और एक बेटा को रोता- बिलखता छोड़ गई है। परिवार में चीख- पुकार मच गई। थाना प्रभारी संजीव दुबे ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।