{"_id":"6aa3dc7742c0dc03f704fc59","slug":"video-farmer-ploughs-under-20-bighas-after-suffering-huge-loss-firozabad-up-2026-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद के किसान ने अपनी खड़ी फसल क्यों जोत डाली?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद के किसान ने अपनी खड़ी फसल क्यों जोत डाली?
फिरोजाबाद। नारखी क्षेत्र में लगातार हुई तेज बारिश से मिर्च की फसल में गलन और रोग लगने से किसान परेशान हैं। राजपुर कोटला निवासी किसान नरेंद्र कुमार पुत्र मटर मल ने खराब हुई करीब 20 बीघा मिर्च की फसल को आखिरकार जुतवा दिया। किसान का कहना है कि फसल में लाखों रुपये खर्च करने के बाद भी पैदावार हाथ में आने से पहले ही पूरी मेहनत बर्बाद हो गई।
किसान नरेंद्र कुमार ने बताया कि तेज बारिश के बाद खेत में पानी भरने से मिर्च के पौधों में गलन शुरू हो गई। इसके साथ ही फसल में रोग फैल गया। कई बार दवा का छिड़काव करने के बावजूद फसल को बचाया नहीं जा सका। लगातार नुकसान होने के कारण मजबूर होकर 20 बीघा मिर्च की फसल जुतवा दी।
किसान ने बताया कि मिर्च की खेती में लाखों रुपये खर्च करने के साथ ही कर्ज भी लिया था। फसल खराब होने से अब कर्ज चुकाने की चिंता सताने लगी है। किसान ने प्रशासन से फसल का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।