{"_id":"6b06a0e9f7f21b47380fb281","slug":"video-traffic-slows-down-due-to-the-crowd-at-the-tuesday-market-2026-11-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: मंगल बाजार की भीड़ से थमी यातायात की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: मंगल बाजार की भीड़ से थमी यातायात की रफ्तार
फिरोजाबाद। साप्ताहिक मंगल बाजार में खरीदारी को उमड़ी भीड़ ने मंगलवार को जलेसर रोड से कोटला चुंगी चौराहे तक यातायात व्यवस्था की रफ्तार थाम दी। सर्विस रोड पर वाहनों का दबाव बढ़ने से जलेसर रोड चौराहे से बौद्धाश्रम चौराहे के आगे तक लंबा जाम लग गया। पैदल राहगीरों तक का निकलना मुश्किल हो गया। जाम में फंसे वाहन चालक लगातार हॉर्न बजाते रहे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोरगुल और ध्वनि प्रदूषण की स्थिति बनी रही।
मथुरा नगर तिराहे पर सर्विस रोड पर ई-रिक्शा रोकने के इंतजाम भी बेअसर नजर आए और ई-रिक्शा चालक दूसरे रास्तों से घूमकर बाजार में पहुंचते रहे। वहीं, जाम से बचने के लिए दोपहिया वाहन चालकों ने आसपास की गलियों का सहारा लिया।
मंगल बाजार के कारण ट्रैफिक स्लो न हो, इसके लिए क्लब चौराहा और कोटला चुंगी चौराहा पर पुलिसकर्मी तैनात किए थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत कर दिनभर व्यवस्था संभाले रखी।
- महेश सिंह, टीआई
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।