{"_id":"6b07b21e30ab34e76902c390","slug":"speeding-canter-crashes-into-reversing-truck-in-etah-driver-rescued-after-cutting-cabin-2026-11-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भयानक हादसा: ट्रक के केबिन में तड़पता चालक, बाहर निकालने में जुटे लोग; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भयानक हादसा: ट्रक के केबिन में तड़पता चालक, बाहर निकालने में जुटे लोग; वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे
Thu, 26 Nov 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Thu, 26 Nov 2026 09:44 AM IST
सार
एटा में मलावन थाना क्षेत्र के हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास ट्रक बैक करते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर उससे टकरा गई। हादसे में कैंटर चालक केबिन में फंस गया, जिसे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला।
विज्ञापन
केबिन में तड़पता चालक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के थाना मलावन के अंतर्गत हाईवे पर बुधवार देर रात एफसीआई गोदाम के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक ट्रक को बैक करते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया, जबकि कैंटर चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
विज्ञापन
Trending Videos
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, हाईवे पर एफसीआई गोदाम के पास ट्रक चालक ट्रक को बैक कर रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कैंटर अनियंत्रित होकर ट्रक में जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कैंटर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। घटना की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कैंटर चालक को निकालने का प्रयास किया, लेकिन केबिन के बुरी तरह दब जाने के कारण वह बाहर नहीं निकल सका। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, ग्राइंडर की मदद से कैंटर केबिन को काटकर चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायल चालक को एंबुलेंस की सहायता से मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
स्थानीय लोगों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, कैंटर चालक की पहचान जनपद मथुरा के थाना भरतपुर गेट निवासी मनोहरपुरा लाइक पुत्र गुल मोहम्मद के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैंटर चालक राजस्थान से सामान लोड करके बिहार जा रहा था। घटना में उसे गंभीर चोटें आई हैं।
थाना प्रभारी सत्येंद्र राघव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है।
