Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Patiala News ›   Punjab Khanna air quality worst stubble burning and fireworks Fog alert issued by Meteorological Department

घुट रहा पंजाब का दम: खन्ना की हवा सबसे ज्यादा खराब, पराली-आतिशबाजी ने बिगाड़ा खेल; मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

Thu, 26 Nov 2026 09:23 AM IST
Nivedita न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला Published by: Nivedita Updated Thu, 26 Nov 2026 09:23 AM IST
सार

पंजाब में पराली जलाने और आतिशबाजी के कारण हवा की गुणवत्ता खराब हो रही है। वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा। सुबह और देर रात हल्के से मध्यम कोहरे की स्थिति भी बनी रह सकती है। ऐसे में वाहन चालकों को खास सतर्कता बरतने की जरूरत है।

विज्ञापन
Punjab Khanna air quality worst stubble burning and fireworks Fog alert issued by Meteorological Department
पंजाब में वायु प्रदूषण बढ़ा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पंजाब में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर चिंताजनक हो गया है। बुधवार को खन्ना की हवा देश भर में सिरसा के बाद सबसे प्रदूषित रही। खन्ना का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 304 दर्ज किया गया। यह बहुत खराब श्रेणी में आता है, जो सेहत के लिए हानिकारक है।

विज्ञापन


त्योहारों के दौरान हुई आतिशबाजी से निकले धुएं के कारण प्रदूषण बढ़ा है। कई शहरों की हवा खराब श्रेणी में पहुंच गई है। जालंधर में 281 और लुधियाना में 265 एक्यूआई दर्ज हुआ। मंडी गोबिंदगढ़ में भी एक्यूआई 214 रहा जो खराब श्रेणी में है। पराली जलाने की घटनाएं भी प्रदूषण की दूसरी बड़ी वजह बनी हुई हैं। उपग्रह आंकड़ों के अनुसार 15 सितंबर से 24 नवंबर तक पंजाब में पराली जलाने के 7146 सक्रिय मामले सामने आए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

वायु गुणवत्ता की स्थिति
पटियाला में एक्यूआई 197, बठिंडा में 192 और अमृतसर में 172 दर्ज किया गया। इन तीनों शहरों की हवा मध्यम श्रेणी में रही। हालांकि, मध्यम श्रेणी की हवा भी संवेदनशील लोगों के लिए परेशानी पैदा कर सकती है। गुरुपर्व के बाद खन्ना का एक्यूआई 304 तक पहुंच गया। वहीं, जालंधर और लुधियाना का एक्यूआई 200 से ऊपर बना रहा।

पराली जलाने के आंकड़े
15 सितंबर से 24 नवंबर तक दर्ज 7146 सक्रिय मामले पिछले साल की इसी अवधि के 5092 मामलों से करीब 40 फीसदी अधिक हैं। हालांकि, 2024 में दर्ज 10682 मामलों की तुलना में इस साल करीब 33 फीसदी की कमी आई है। आंकड़ों से साफ है कि पराली प्रबंधन के प्रयासों के बावजूद खेतों में आग लगाने की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश नहीं लग पाया है।

जिला स्तर पर फिरोजपुर में सबसे ज्यादा 918 सक्रिय आग की घटनाएं दर्ज हुईं। इसके बाद संगरूर में 806 और तरनतारन में 711 मामले सामने आए। बठिंडा में 649, फाजिल्का में 457 और पटियाला में 445 घटनाएं दर्ज की गईं। मुक्तसर में 371, बरनाला में 386, मोगा में 415 और लुधियाना में 383 मामले रहे। यह समस्या मालवा से लेकर माझा और दोआबा के कुछ हिस्सों तक फैली है। 24 नवंबर को पंजाब में पराली जलाने के 60 सक्रिय मामले दर्ज हुए जो पिछले साल इसी तारीख के 4 मामलों से काफी अधिक हैं। यह संकेत है कि सीजन के अंतिम चरण में भी खेतों में पराली जलाने की घटनाएं पूरी तरह बंद नहीं हुई हैं।

विज्ञापन

तीन दिन घने कोहरे का अलर्ट, बारिश के आसार नहीं
पंजाब में सर्दी के साथ अब कोहरे का असर बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 नवंबर तक अलग-अलग स्थानों पर घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। खासकर रात और सुबह के समय कई जिलों में दृश्यता प्रभावित हो सकती है। वहीं अगले सात दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। बारिश की कोई संभावना नहीं जताई गई है।

मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार को पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर और रूपनगर में कुछ स्थानों पर घना कोहरा पड़ सकता है। 27 नवंबर को कोहरे का असर और व्यापक रहेगा। इस दिन पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, रूपनगर, तरनतारन, लुधियाना, एसएएस नगर (मोहाली), नवांशहर, पटियाला और फतेहगढ़ साहिब में घने कोहरे की चेतावनी है। 28 नवंबर को भी कई जिलों में कोहरे का असर बना रह सकता है। इसके बाद 29 नवंबर से घने कोहरे को लेकर कोई चेतावनी नहीं है।

प्रदेश में तापमान के आंकड़ों में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। राज्य में अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री सेल्सियस बठिंडा में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस फरीदकोट में रहा। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। फिलहाल पारा सामान्य के पास बना हुआ है। बठिंडा में न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री, लुधियाना में 7.8 डिग्री, पटियाला में 9.1 डिग्री, अमृतसर में 9.7 डिग्री, गुरदासपुर में 9.5 डिग्री, पठानकोट में 7.4 डिग्री और संगरूर में 8.1 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं अधिकतम तापमान में बठिंडा 30.1 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। पटियाला में 26.8 डिग्री, संगरूर में 26.5 डिग्री, अमृतसर में 25.6 डिग्री, लुधियाना में 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने 1 दिसंबर तक पंजाब में मौसम शुष्क रहने का पूर्वानुमान दिया है। पिछले 24 घंटों में भी प्रदेश में मौसम शुष्क रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed