{"_id":"6aec90eb78fdc7d18e0ca74f","slug":"video-st-john-college-emerged-as-winner-in-kabaddi-championship-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: कबड्डी चैंपियनशिप में विजेता बना सेंट जोंस कॉलेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: कबड्डी चैंपियनशिप में विजेता बना सेंट जोंस कॉलेज
फिरोजाबाद के दाऊदयाल महिला महाविद्यालय में आयोजित अंतरमहाविद्यालयीय महिला कबड्डी चैंपियनशिप में सेंट जोंस कॉलेज आगरा की टीम ने खिताब अपने नाम किया। फाइनल मुकाबले में टीम ने बीएसए कॉलेज मथुरा को हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। बीएसए कॉलेज मथुरा की टीम उपविजेता रही। प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों की करीब 15 टीमों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ा अधिकारी डॉ. अखिलेश चंद्र सक्सेना, प्रो. रणवीर सिंह, प्रो. जगदीश यादव और प्रो. रेनू वर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रतियोगिता में आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद और मैनपुरी के महाविद्यालयों की महिला खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। मैचों के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। सेमीफाइनल मुकाबले में बीएसए कॉलेज मथुरा ने नेशनल पीजी कॉलेज भोगांव को हराकर फाइनल में जगह बनाई। वहीं सेंट जोंस कॉलेज आगरा ने भी अपने मुकाबले में जीत दर्ज कर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया। फाइनल में दोनों टीमों के बीच कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें सेंट जोंस कॉलेज आगरा ने जीत हासिल की। समापन समारोह में अतिथियों ने विजेता टीम को डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की कबड्डी चैंपियनशिप शील्ड प्रदान की। उपविजेता और अन्य प्रतिभागी टीमों को प्रमाणपत्र, पुरस्कार और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन संरक्षिका प्रो. रेनू वर्मा, संयोजिका संध्या चतुर्वेदी और सह-संयोजक संजय उपाध्याय के निर्देशन में हुआ। निर्णायक की भूमिका भावना, विजयपाल और डॉ. सुखबीर सिंह ने निभाई। संचालन डॉ. नूतन राजपाल ने किया। इस दौरान प्रो. विनीता यादव, प्रो. विनीता गुप्ता, डॉ. सरिता रानी, डॉ. अंजू गोयल, डॉ. नम्रता निश्चल त्रिपाठी, डॉ. शालिनी सिंह, डॉ. गरिमा सिंह, डॉ. माधवी सिंह, डॉ. अर्चना अग्रवाल, डॉ. निधि गुप्ता मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।