{"_id":"6aec435665a764915b04e2a6","slug":"video-video-patakha-vasafata-ma-cara-mata-ka-btha-bhata-ma-palsa-ka-saghana-cakaga-abhayana-2026-11-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पटाखा विस्फोट में चार मौतों के बाद बेहटा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: पटाखा विस्फोट में चार मौतों के बाद बेहटा में पुलिस का सघन चेकिंग अभियान
गुडंबा के बेहटा में पिछले वर्ष अवैध पटाखा निर्माण के दौरान हुए विस्फोट में चार लोगों की मौत के बाद पुलिस ने एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी है। बृहस्पतिवार को एसीपी गाजीपुर अतुल पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बेहटा में करीब दो घंटे तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध घरों की तलाशी ली गई और लोगों को अवैध रूप से पटाखे बनाने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।
अभियान में इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा, बेहटा चौकी प्रभारी शांतनु बालियान और बम निरोधक दस्ते की टीम शामिल रही। पुलिस ने क्षेत्र के संदिग्ध मकानों को चिह्नित कर उनकी सघन जांच की। साथ ही लोगों को हिदायत दी कि कोई भी व्यक्ति चोरी-छिपे पटाखा बनाने या बारूद जमा करने का काम न करे। ऐसा करते पकड़े जाने पर उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि पिछले वर्ष बेहटा में एक मकान में अवैध रूप से पटाखे बनाने के दौरान भीषण विस्फोट हुआ था। इसकी चपेट में आने से चार लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद पटाखा बनाने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर उनके लाइसेंस भी निरस्त किए गए थे। हादसे के बाद अब पुलिस त्योहारों के मद्देनजर अवैध पटाखा निर्माण और भंडारण पर नजर रख रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।