{"_id":"6aef32aa974b64fce001ec1e","slug":"false-allegation-leveled-after-coaching-fees-were-demanded-fir-registered-following-court-order-2026-11-07","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: कोचिंग फीस मांगने पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, कोर्ट के आदेश पर छात्रा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: कोचिंग फीस मांगने पर लगाया दुष्कर्म का झूठा आरोप, कोर्ट के आदेश पर छात्रा समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज
Sat, 07 Nov 2026 07:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sat, 07 Nov 2026 07:46 PM IST
सार
छात्रा ने प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के भाई मयंक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी तहरीर दे दी, जिसमें संचालक प्रशांत को भी सह-आरोपी बना दिया गया। जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और साक्ष्य रखे, तो खुद को घिरता देख छात्रा ने अपनी मां और भाई की उपस्थिति में थाना प्रभारी के समक्ष लिखित समझौता कर लिया और अपनी शिकायत वापस ले ली।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में कोचिंग की बकाया फीस मांगने पर एक छात्रा और उसके परिजन द्वारा शिक्षक पर दुष्कर्म की झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने का मामला सामने आया है। पीड़ित संचालक की अर्जी पर कोर्ट के आदेश पर नारखी पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। इसमें छात्रा, उसकी मां और भाई को आरोपी बनाया गया है।
सुनीता नगर मोहद्दीनपुर, नारखी निवासी प्रशांत कुमार घर के भूतल पर वर्ष 2019 से एकेडमी क्लासेज एवं कंप्यूटर सेंटर संचालित करते हैं। पचवान कॉलोनी, नारखी निवासी छात्रा ने 6 जनवरी 2025 को आरआरबी की तैयारी के लिए कोचिंग में प्रवेश लिया था। आरोप है कि छात्रा ने शुरुआती तीन महीने तो 500 रुपये प्रतिमाह की हिसाब से फीस दी लेकिन अप्रैल 2025 से फीस देना बंद कर दिया। 22 जून 2026 को जब संचालक ने अन्य विद्यार्थियों के सामने उससे बकाया फीस की मांग की, तो वह भड़क गई और सबक सिखाने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हुए कोचिंग छोड़कर चली गई।

Trending Videos
पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद 14 जुलाई 2026 को शिवानी ने एक प्रार्थना पत्र देकर शिक्षक के भाई मयंक के खिलाफ दुष्कर्म की झूठी तहरीर दे दी, जिसमें संचालक प्रशांत को भी सह-आरोपी बना दिया गया। जब पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और साक्ष्य रखे, तो खुद को घिरता देख छात्रा ने अपनी मां और भाई की उपस्थिति में थाना प्रभारी के समक्ष लिखित समझौता कर लिया और अपनी शिकायत वापस ले ली।
समझौते के बाद भी आरोपी नहीं माने और लगातार 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने लगे। उन्होंने धमकी दी कि यदि पैसे नहीं दिए तो वे कोचिंग नहीं चलने देंगे और समाज में बदनाम कर देंगे। पुलिस स्तर पर सुनवाई न होने पर शिक्षक पक्ष कोर्ट गए। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर थाना नारखी पुलिस ने छात्रा, उसकी मां और भाई के खिलाफ रंगदारी मांगने, आपराधिक षड्यंत्र के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की है। इस मामले की अग्रिम विवेचना उपनिरीक्षक अतुल शर्मा को सौंपी गई है