{"_id":"6af9717e51b771be3e0e236e","slug":"video-employee-was-sent-in-place-of-railway-doctor-to-attend-to-sick-child-on-sangam-express-2026-11-15","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO:ट्रेन में बिगड़ी मासूम की तबीयत, रेलवे चिकित्सक ने इलाज के लिए भेज दिया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO:ट्रेन में बिगड़ी मासूम की तबीयत, रेलवे चिकित्सक ने इलाज के लिए भेज दिया चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी
संगम एक्सप्रेस ट्रेन से मेरठ से कानपुर की यात्रा कर रहे दंपती रेलयात्री के चार वर्षीय बच्चे की अचानक तबियत बिगड़ गई। डिप्टी एसएस की सूचना पर बच्चे को उपचार देने के लिए चिकित्सक के स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को भेज दिया। मामला शनिवार रात्रि 12 बजे करीब का है। ट्रेन नंबर 14164 संगम एक्सप्रेस के कोच संख्या बी-6 सीट नंबर 71 पर मेरठ सिटी से कानपुर की यात्रा कर रहे अमन वर्मा के चार वर्षीय पुत्र की अलीगढ़ रेलवे स्टेशन निकलते ही तबियत बिगड़ गई। मासूम को ट्रेन में तेज बुखार और उल्टी होने लगी। पीड़ित पिता ने बच्चे की तबियत बिगड़ते ही ट्रेन मौजूद टीटीई को सूचना दी। स्टेशन पर तैनात डिप्टी एसएस ने बच्चे के उपचार के लिए रेलवे अस्पताल मेमू बनाकर भेजा। अस्पताल में सूचना मिलने पर ड्यूटी पर तैनात डीएमओ डॉ. राकेश ने अपने स्थान पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी को उपचार के लिए भेज दिया। ट्रेन के टूंडला स्टेशन पर पहुंचने पर चिकित्सक के बजाय चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने उपचार दिया। जब यात्री अमन वर्मा ने चिकित्सक के बारे में पूछा तो चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ने दवा भेजने की बात कही। रेलवे चिकित्सकों की इस लापरवाही से बड़ा सवाल उठ रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।