{"_id":"6af98698dc6c8bc8820999e8","slug":"laborer-s-body-found-in-a-field-worked-at-a-cold-storage-facility-police-have-launched-an-investigation-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद न्यूज: खेत में मिला मजदूर का शव, कोल्ड स्टोर में करता था काम; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद न्यूज: खेत में मिला मजदूर का शव, कोल्ड स्टोर में करता था काम; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 15 Nov 2026 03:46 PM IST
Arun Parashar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: Arun Parashar
Updated Sun, 15 Nov 2026 03:46 PM IST
सार
फिरोजाबाद में फरिहा मार्ग पर खेत में कोल्ड स्टोर में काम करने वाले पल्लेदार का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना नारखी क्षेत्र में फरिहा-फिरोजाबाद मार्ग स्थित कस्बा कोटला के शंकर कोल्ड स्टोर के पास रविवार को खेत में एक मजदूर का शव मिला। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मृतक की शिनाख्त सतीश राणा (26) पुत्र रविंद्र सिंह राणा, निवासी थारू किशोर, थाना सितारगंज, जिला ऊधम सिंह नगर (उत्तराखंड) के रूप में हुई है। सतीश कोटला स्थित शंकर कोल्ड स्टोर में अन्य मजदूरों के साथ रहकर पल्लेदारी का काम करता था। पुलिस को अन्य कोल्ड श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात सतीश राणा घूमते हुए कोल्ड स्टोर के पीछे खेतों की तरफ चला गया था।
इसके बाद रविवार सुबह उसका शव खेत में पड़ा हुआ मिला। सीओ टूंडला शेखर सेंगर ने बताया कि श्रमिकों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक सतीश नशे का आदी था। हालांकि, उसकी मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई, इसका वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह से साफ हो सकेगा। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर अग्रिम कार्रवाई कर रही है।