{"_id":"6aeedb8c34a28398ac06b245","slug":"video-crowds-thronged-buses-during-the-diwali-festival-passengers-had-to-struggle-to-secure-a-seat-2026-11-07","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: दिवाली के त्योहार पर बसों में उमड़ी भीड़, सीट के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: दिवाली के त्योहार पर बसों में उमड़ी भीड़, सीट के लिए करनी पड़ी जद्दोजहद
शिकोहाबाद। दिवाली के त्योहार को लेकर शनिवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की भारी भीड़ रही। अपने घरों तक पहुंचने के लिए यात्रियों को बसों के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। बसों में सीट तो दूर, खड़े होकर सफर करने के लिए भी यात्रियों में जद्दोजहद होती रही। बसें खचाखच भरकर पहुंचने के कारण कई यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
सबसे अधिक भीड़ मैनपुरी चौराहे पर देखने को मिली। यहां शिकोहाबाद और मैनपुरी की ओर आने-जाने वाली रोडवेज बसों के इंतजार में सैकड़ों यात्री सड़क किनारे खड़े रहे। बस के पहुंचते ही उसमें सवार होने के लिए यात्रियों में आपाधापी रही। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को भीड़ के बीच बस में चढ़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा। छोटी दिवाली के अवसर पर बड़ी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घरों की ओर रवाना हो रहे हैं। इसके चलते सुबह से ही बस अड्डे और प्रमुख चौराहों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती रही। बसों में जगह नहीं मिलने पर कई यात्री निजी बसों, ऑटो और अन्य निजी वाहनों से सफर करने को मजबूर हुए। रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।