{"_id":"6aaa8cfe021a6f5a4102d554","slug":"video-councilors-create-ruckus-at-firozabad-municipal-corporation-demand-removal-of-xen-2026-09-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: फिरोजाबाद नगर निगम में हंगामा, एक्सईएन को हटाने की मांग पर अड़े पार्षद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: फिरोजाबाद नगर निगम में हंगामा, एक्सईएन को हटाने की मांग पर अड़े पार्षद
फिरोजाबाद के पालीवाल हॉल में बुधवार को आयोजित नगर निगम सदन की बैठक की शुरुआत ही जोरदार हंगामे और तीखी बहस के साथ हुई। शहर की बदहाल व्यवस्थाओं, सफाई, जलभराव, पेयजल और स्ट्रीट लाइट की चरमराती स्थिति को लेकर पार्षदों का गुस्सा अधिकारियों पर फूट पड़ा। पार्षदों ने विरोध दर्ज कराया और उनकी मांग पर सदन के अंदर मौजूद पुलिसकर्मियों को बाहर कर दिया गया। सदन में एक्सईएन निर्माण विजेंद्र पाल सिंह की कार्यप्रणाली को लेकर पार्षदों ने कड़ा रुख अपनाया। हाल ही में एक्सईएन द्वारा तीन पार्षदों मुनेंद्र यादव, सुभाष यादव और शारिक सलीम पर थाना उत्तर में दर्ज कराई गई एफआईआर का मुद्दा गरमा गया। पार्षदों ने इस कार्रवाई पर कड़ा ऐतराज जताते हुए एक्सईएन को हटाने की मांग रखी। इस पर एक्सईएन ने भी सख्त रुख अपनाते हुए सदन में स्पष्ट कहा कि यदि कोई दोबारा कार्यालय में घुसकर अभद्रता करेगा तो फिर से एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पार्षदों ने आरोप लगाया कि शहर के कई इलाकों में सफाई व्यवस्था ध्वस्त है। जरा सी बारिश में जलभराव हो जाता है और स्ट्रीट लाइट से जुड़ी छोटी-छोटी शिकायतें महीनों तक दूर नहीं की जातीं। समस्याओं का समाधान न होने के कारण जनता और जनप्रतिनिधि दोनों सड़क पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर हैं। पार्षदों ने यहां तक कहा कि जनआक्रोश का आलम यह है कि महापौर तक के पुतले जलाए जा रहे हैं, लेकिन अधिकारी अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रहे हैं। पार्षद कासिम सिद्दीकी ने चेताया कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो वे खुद पार्षदों के साथ धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे। बैठक में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाली एजेंसी और स्ट्रीट लाइट का रखरखाव देख रही कंपनी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की मांग जोर-शोर से उठाई गई। सदन में शहर के विभिन्न वार्डों की समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित कुल 65 प्रस्ताव पार्षदों द्वारा रखे गए, जिन पर विस्तृत चर्चा की गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।