{"_id":"6aaedcd0e09f763bc20b3935","slug":"train-timing-display-board-shikohabad-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-185361-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: शिकोहाबाद में ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड बंद, अनाउंसमेंट के भरोसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: शिकोहाबाद में ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड बंद, अनाउंसमेंट के भरोसे यात्री
विज्ञापन
शिकोहाबाद। रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए लगाए गए ट्रेन टाइमिंग डिस्प्ले बोर्ड कई दिनों से बंद पड़े हैं। ऐसे में स्टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी के लिए सिर्फ अनाउंसमेंट का सहारा लेना पड़ रहा है। डिस्प्ले बोर्ड बंद होने से यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार करते समय असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर लगाए गए डिस्प्ले बोर्ड पर ट्रेनों के नाम, नंबर, निर्धारित समय और देरी से चलने की जानकारी रेलयात्रियों को बताते हैं। इससे यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान की जानकारी मिलती है लेकिन प्लेटफॉर्म संख्या 1/2 कानपुर दिशा में लगे ये बोर्ड खराब हैं।
इसके चलते यात्रियों को ट्रेनों की जानकारी के लिए या तो पूछताछ केंद्र तक दौड़ लगानी पड़ रही है या फिर अनाउंसमेंट के भरोसे ही बैठना पड़ रहा है। कभी-कभी अनाउंसमेंट सही से सुनाई न देने पर यात्रियों को भारी असुविधा हो रही है। उधर, अधिकारियों ने बोर्ड पर नोटिस चिपकाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर दी।