फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Businessman duped of 4.53 lakh with promise of bonus

Firozabad News: पॉलिसी में बोनस का झांसा देकर व्यापारी से 4.53 लाख की ठगी

Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Businessman duped of 4.53 lakh with promise of bonus
खैरगढ़। थाना क्षेत्र के नगला किरार निवासी चूड़ी व्यापारी वीरेश कुमार से एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी में बोनस दिलाने और बकाया किश्त जमा कराने के नाम पर साइबर ठगों ने 4.53 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने व्हाट्सएप पर क्यूआर कोड और बैंक डिटेल भेजकर भुगतान कराया था।
विज्ञापन

खैरगढ़ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। ठगी गई रकम में से 1.25 लाख रुपये तत्काल खातों में फ्रीज करा दिए हैं। चूड़ी व्यापारी वीरेश कुमार ने बताया कि 24 जून 2026 को उनके मोबाइल पर अज्ञात नंबर से कॉल आई थी।
विज्ञापन

कॉलर ने उनकी एक्सिस मैक्स लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का पूरा विवरण देते हुए कहा कि पॉलिसी पर आया बोनस एजेंट के खाते में क्रेडिट हो रहा है। बोनस और बकाया किस्त जमा करना चाहते हैं, तो दिए जा रहे विवरण पर भुगतान करें। इस प्रकार आरोपियों ने ठगी कर ली। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर पूरी रकम रिकवर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed