{"_id":"6afd6366c606b717ac0f1243","slug":"video-brass-bells-stolen-from-seerdevi-temple-for-the-third-time-villagers-express-outrage-2026-11-18","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सीयरदेवी मंदिर से तीसरी बार पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सीयरदेवी मंदिर से तीसरी बार पीतल के घंटे चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
टूंडला। कोट कसौदी स्थित प्राचीन सीयर देवी मंदिर से अज्ञात चोर 10 पीतल के घंटे चोरी कर ले गए। मंदिर से घंटे चोरी होने की तीसरी घटना को लेकर ग्रामीणों में रोष छा गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने घटना को लेकर जमकर प्रदर्शन किया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव कोट कसौदी स्थित सीयर देवी मंदिर पर महंत हेतदास मंगलवार देर रात आरती कर धर्मशाला स्थित अपने कमरे में सोने चले गए थे।बुधवार सुबह साढ़े चार बजे करीब मंदिर की साफ सफाई करने पहुंचे तो मंदिर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। मंदिर क पता खुले हुए थे, वहीं, मंदिर में लगे घंटे गायब थे। जानकारी करने पर पता चला कि मंदिर में लगे पीतल के 10 घंटे गायब थे , जिनका बजन करीब 80किलो बजन था।
मंदिर में हुई चोरी की खबर मिलते ही श्रद्धांलुओं में रोष छा गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालु व ग्रामीण मौके एकत्रित हो गए और चोरों व पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए विरोध -प्रदर्शन किया। मेला अध्यक्ष विपिन कुमार ने बताया कि चोरी की यह तीसरी घटना है, किंतु पुलिस एक भी चोरी का खुलासा नहीं कर सकी है। मंदिर के महंत हेतदास ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
सीओ शेखर सेंगर का कहना है कि सीसीटीवी कि मदद से चोरों कि तलाश कि जाएगी। जल्द ही चोर पुलिस गिरफ्त में होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।