{"_id":"6aa4f9ba8f61ab14480ab747","slug":"video-ludhiana-jakhal-passenger-extended-to-jind-passengers-distribute-laddus-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"लुधियाना-जाखल पैसेंजर का विस्तार जींद तक, यात्रियों ने बांटे लड्डू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुधियाना-जाखल पैसेंजर का विस्तार जींद तक, यात्रियों ने बांटे लड्डू
दैनिक यात्रियों का लंबा इंतजार आखिर खत्म हो गया। लुधियाना से जाखल तक चलने वाली सवारी गाड़ी संख्या 54054 का विस्तार अब जींद तक कर दिया गया है। 11 सितंबर से यह ट्रेन जींद तक जाना शुरू हो गई है।
पहले दिन ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से चली, लेकिन यात्रियों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। देर रात तक दैनिक रेल यात्री वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्य टोहाना रेलवे स्टेशन पर डटे रहे। रात 11:55 बजे जैसे ही ट्रेन टोहाना स्टेशन पर पहुंची, सदस्यों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।
एसोसिएशन के सदस्यों ने ट्रेन के चालक और गार्ड को फूल मालाएं पहनाकर अभिनंदन किया और इंजन पर भी माला पहनाई। इस दौरान स्टेशन पर लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया गया। इसके बाद एसोसिएशन के प्रधान राजेश नागपाल ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को जींद के लिए रवाना किया।
यात्रियों का कहना है कि इस विस्तार से उन्हें बड़ी राहत मिलेगी। पहले जींद से लुधियाना जाने के लिए सरबत दा भला और मोगा इंटरसिटी जैसी ट्रेनें थीं, जो जींद के बाद सीधे नरवाना, टोहाना और जाखल ही रुकती थीं। लेकिन यह पैसेंजर ट्रेन 54053/54 जींद से टोहाना और टोहाना से जींद के बीच सभी छोटे स्टेशनों पर रुकेगी, जिससे दैनिक यात्रियों को सीधा लाभ होगा।
इस मौके पर जल सेवा प्रमुख कश्मीरी लाल यादव, सह प्रमुख अजय शर्मा, गौतम भाटिया, कैशियर विकास सेठी, कार्यकारिणी सदस्य प्रवीण बंसल, कृष्ण अरोड़ा, सतपाल गोयल, अमित चढा, सुनील सेठी, रामकुमार, राजेश, मनप्रीत सिंह सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।