{"_id":"66d7078b1bfe7e9768022697","slug":"video-itava-ma-avathha-sabthha-ka-shaka-ma-pata-na-patana-ka-mata-ka-ghata-utara","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO : इटावा में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO : इटावा में अवैध संबंध के शक में पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा
चरित्र पर शक के चलते एक व्यक्ति ने पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। हत्या के बाद ससुराली जनों ने उसे पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। मामला शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
उजेदी निवासी गुलफाम की शादी छह साल पहले नई बस्ती कटरा शमशेर खां निवासी फरीन से हुई थी। गुलफाम गल्ला मंडी में सब्जी का ठेला लगाता है। आपसी अनबन के कारण बीते सात माह से फरीन अपने मायके कटरा शमशेर खां आ गई थी। मंगलवार को गुलफाम ने ससुराल में पहुंचकर धारदार हथियार से फरीन की हत्या कर दी। हत्या के समय घर के लोग अपने दूसरे कामों में व्यस्त थे। मृतका के भाई मोहम्मद वारिस ने बताया कि जीजा शराब पीकर बहन के साथ मारपीट करता था, इससे परेशान होकर वह मायके आ गई थी। मंगलवार को मौका देखकर उसने बहन की हत्या कर दी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।