फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Youth found hanging; sister alleges murder.

Etawah News: फंदे पर लटका मिला युवक का शव, बहन ने लगाया हत्या का आरोप

Sun, 20 Sep 2026 10:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
Youth found hanging; sister alleges murder.
भरथना। मोहल्ला गांधी नगर में शनिवार रात युवक का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया। मृतक की बहन आरती ने हत्या का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

विनय(34) करीब दो वर्षों से पत्नी प्रियंका, पुत्र छोटू और सास गुड्डी देवी के साथ पत्नी के मौसा के घर किराये पर रह रहा था। शनिवार रात करीब 10 बजे विनय के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा न खुलने पर पत्नी और सास ने आसपास के लोगों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा तो विनय फंदे पर लटका मिला। उसे तुरंत सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

विनय की बहन आरती ने आरोप लगाया कि उसकी भाभी प्रियंका के एक रिश्तेदार से संबंध थे। विनय इसका विरोध करता था, जिसके कारण उसे धमकियां भी मिली थीं। आरती के अनुसार, इसी वजह से भाई की हत्या कर फंदे पर लटका दिया गया। विनय झोलाछाप के तौर पर काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनय की मां मीरा देवी ने नौ मई को भरथना थाने में शिकायती पत्र दिया था। उन्होंने पुत्रवधू प्रियंका, उसके दो रिश्तेदारों और सास गुड्डी देवी पर गंभीर आरोप लगाए थे। मीरा देवी ने कहा था कि पुत्रवधू के संबंधों का विरोध करने पर विनय के साथ मारपीट की गई और उसे बंधक बनाया गया। उस पर घर से जेवर और चार लाख रुपये चोरी करने का आरोप लगाने की भी बात कही गई थी। नामजद लोग उन्हें और उनके बेटे-बेटी को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। शिकायत में विनय के कुछ दिनों से लापता होने का भी जिक्र था। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और तहरीर मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। आरोपों के आधार पर परिजन से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed