फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Staff count crosses a thousand... yet the sanitation system remains in shambles.

Etawah News: कर्मचारी हजार पार... सफाई व्यवस्था ढाक के तीन पात

Sun, 20 Sep 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Staff count crosses a thousand... yet the sanitation system remains in shambles.
इटावा। शहर में घर-घर से कूड़ा उठाने की व्यवस्था पांच महीने में ही बेपटरी होती नजर आ रही है। मार्च में 20 वार्डों में शुरू व्यवस्था का हाल यह है कि कई मोहल्लों में चार दिन तक कर्मचारी कूड़ा उठाने नहीं पहुंच रहे हैं। नगर पालिका में 1103 सफाई कर्मियों की तैनाती के बावजूद घरों और गलियों में कूड़े के ढेर लगे हैं। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। बदलते मौसम में गंदगी के बीच वायरल और संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के तहत शहर के 40 वार्डों में से 20 वार्डों में घर-घर कूड़ा उठाने की व्यवस्था शुरू की गई थी। 12 मार्च को डीएम ने कूड़ा उठाने वाले वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। शुरुआत में कुछ दिन कूड़ा उठा लेकिन कुछ ही महीनों में रफ्तार धीमी हो गई। शहर से रोजाना करीब 70 टन कूड़ा निकलता है। बारिश के मौसम में कचरे का वजन और मात्रा बढ़ जाती है। ऐसे में नियमित कूड़ा उठान नहीं होने से समस्या और गंभीर हो गई है। मुख्य सफाई निरीक्षक नत्थीलाल कुशवाह ने कहा कि शनिवार से वह व्यवस्था की निगरानी करेंगे। मनमानी करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शिवा कॉलोनी, पुरविया टोला नालापार, आवास विकास, सिविल लाइन, घटिया अजमत अली, कटरा फतेह महमूद खां, मकसूदपुरा, छिपैटी, बैरूनटोला, चौगुर्जी, करमगंज, लक्ष्मण कॉलोनी, नौरंगाबाद, मढ़ैया शिवनारायण, लालपुरा, कटरा शमशेर खां, सुंदरपुर, करनपुरा, अशोक नगर और कटरा साहब खां में डोर-टू-डोर कूड़ा उठान की व्यवस्था शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका में 884 ठेका सफाई कर्मी, 110 स्थायी और 109 संविदा सफाई कर्मचारी तैनात हैं। इसके बावजूद डोर-टू-डोर कूड़ा उठान में लापरवाही बरती जा रही है। लोगों का कहना है कि जब घरों से नियमित कूड़ा नहीं उठेगा तो स्वच्छ शहर का दावा कैसे पूरा होगा।
कटरा शमशेर खां निवासी फरमान ने बताया कि कई बार कर्मचारी तीन दिन तक नहीं आते। घर में कूड़ा जमा होने के बाद उसे रखने की जगह नहीं बचती। मजबूरी में खाली प्लॉट या सड़क किनारे कूड़ा फेंकना पड़ता है। इससे आसपास गंदगी और दुर्गंध फैलती है।

मोहल्ला अशोकनगर निवासी शनि ने बताया कि बारिश के दिनों में घरों से कूड़ा नियमित नहीं उठने पर स्थिति और खराब हो जाती है। कूड़े से दुर्गंध आने के साथ मच्छरों की संख्या भी बढ़ जाती है। नगर पालिका को वाहनों और कर्मचारियों की नियमित निगरानी कराकर रोजाना कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित करनी चाहिए।

वर्जन
शहर में 50 वाहनों से कूड़े का उठान होता है, जिनकी लगातार निगरानी की जाती है। जिन मोहल्लों में गाड़ियां नियमित नहीं पहुंच रहीं हैं, वहां जांच करवाई जाएगी। कूड़ा उठान की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नगर पालिका की ओर से सभी वाहनों में जीपीएस लगवाए जा रहे हैं। 15 से 20 दिन में यह काम करने लगेंगे। नगर पालिका के कंट्रोल रूम से नियमित निगरानी की जा सकेगी। - संतोष कुमार मिश्र, ईओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed