फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Truck rams into dumper; four critically injured, victims writhe in pain for an hour and a half.

Etawah News: डंपर में घुसा ट्रक, चार गंभीर, डेढ़ घंटे तड़पे घायल

Sun, 20 Sep 2026 10:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Truck rams into dumper; four critically injured, victims writhe in pain for an hour and a half.
इकदिल। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे स्थित ओवरब्रिज पर रविवार सुबह ट्रक आगे चल रहे मौरंग से भरे डंपर में जा घुसा। हादसे में ट्रक चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में ट्रक का चालक केबिन में फंस गया। पुलिस ने करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर उसे बाहर निकाला। वहीं, एंबुलेंस के इंतजार में मरीज करीब डेढ़ घंटे तक सड़क किनारे तड़पते रहे। पुलिस ने सरकारी वाहन से सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के भोगनीपुर थाना क्षेत्र के करियापुर गांव निवासी अलवर सिंह (30) ट्रक लेकर दिल्ली जा रहा था। ट्रक में औरैया के अजीतमल क्षेत्र के कठैया आलमपुरा निवासी संजीव तिवारी (50), पहलादपुर निवासी लज्जा (48) और उसका भतीजा पवन (25) भी सवार था। संजीव ने बताया तीनों मजदूरी के लिए इटावा आ रहे थे। रविवार सुबह कस्बा ओवरब्रिज पर ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे मौरंग से भरे डंपर में जा घुसा। टक्कर से ट्रक का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और चालक अलवर सिंह केबिन में फंस गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कटर मंगवाकर करीब सवा घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।
विज्ञापन

हादसे में घायल संजीव, लज्जा और पवन सड़क किनारे दर्द से कराहते रहे। आरोप है कि राहगीरों के सूचना देने के डेढ़ घंटे बाद तक एंबुलेंस नहीं आई। करीब डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने सभी घायलों को सरकारी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया। चालक और पवन को आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद हाईवे पर करीब डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को परेशानी हुई। कई वाहन चालक विरारी ओवरब्रिज के नीचे से सर्विस रोड के रास्ते निकले। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक हटवाया, जिसके बाद यातायात सुचारु हो सका। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया चालक को झपकी आने के कारण हादसा हुआ है। डंपर चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। एंबुलेंस के न पहुंचने पर घायलों को पुलिस वाहन से जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed