फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release

This Week OTT Release: इंसाफ मांगेंगी अनीत पड्डा, बच्चे की खोज में निकलेंगी परिणीति; इस हफ्ते ओटीटी पर यह खास

Mon, 21 Sep 2026 06:10 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Mon, 21 Sep 2026 06:10 AM IST
सार

OTT This Week: जो दर्शक किसी वजह से सिनेमाघरों तक नहीं जा पाते, उनके लिए इस हफ्ते ओटीटी पर बहुत कुछ खास है। इस हफ्ते कई फिल्में सिनेमाघरों के बजाए सीधे ओटीटी पर रिलीज होने वाली हैं।
 
विज्ञापन
OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
ओटीटी पर इस हफ्ते क्या खास? - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ओटीटी के लिहाज से आने वाला हफ्ता बहुत शानदार होने वाला है। इस हफ्ते कई बेहतरीन फिल्में और सीरीज ओटीटी पर दस्तक देने वाली हैं। यही नहीं रियलिटी शो भी ओटीटी पर स्ट्रीम होने के लिए तैयार है। इस हफ्ते जो फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं, उनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड दोनों शामिल हैं। आइए डालते हैं एक नजर।
विज्ञापन

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
हुंकार: द रोर टीजर - फोटो : सोशल मीडिया
हुंकार
अनीत पड्डा और फातिमा सना शेख की अदाकारी से सजी वेब सीरीज 'हुंकार' इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। यह कोर्टरूम ड्रामा एक टीनएजर लड़की के इर्द-गिर्द घूमता है, जो एक मशहूर आध्यात्मिक गुरु पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाती है। यह 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
शक - फोटो : इंस्टाग्राम@Netflix-In
'शक: ट्रस्ट नो वन'
परिणीति चोपड़ा 'शक: ट्रस्ट नो वन' से ओटीटी में डेब्यू कर रही हैं। रेनसिल डी'सिल्वा के निर्देशन में बनी इस सीरीज की कहानी एक मां की अपने खोए हुए बच्चे की 9 साल की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है। इसमें सोनी राजदान, अनुप सोनी और जेनिफर विंगेट भी होंगे। यह 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

बिग बॉस 20: घर से बेघर हुआ यह सदस्य; काजी और रीति में हुई बहस, आम्रपाली और माही में से किसे मिला ज्यादा प्यार?

विज्ञापन

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
डोंट बी शाई - फोटो : यूट्यूब
डोंट बी शाय
आलिया भट्ट के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'डोंट बी शाय' 25 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। इसमें ऐसी लड़की की कहानी है, जिसे लगता है कि उसने अपनी जिंदगी को पूरी तरह समझ लिया है। मगर उसकी प्लान की गई जिंदगी में अचानक एक मोड़ आता है और सब कुछ उसके कंट्रोल से बाहर होने लगता है।

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
राइज एंड फॉल सीजन 2 - फोटो : इंस्टाग्राम
राइज एंड फॉल 2
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल' का सीजन 2 ओटीटी पर आ रहा है। इस नए सीजन के होस्ट पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग हैं। खबरों के मुताबिक इसमें स्वरा भास्कर, करण पटेल, प्रियंका चहर चौधरी और शहजाद पूनावाला हिस्सा ले सकते हैं। इसे अमेजन प्राइम वीडियो और एमएक्स प्लेयर पर 26 सितंबर 26 से देखा जा सकता है।

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
मिनर्वा एकेडमी - फोटो : सोशल मीडिया
मिनर्वा एकेडमी
वेब सीरीज 'मिनर्वा एकेडमी' 22 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसकी कहानी एक ऐसे स्कूल के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां बहुत सख्त शासन है। बच्चे प्रतिस्पर्धा करते हुए दबाव में पढ़ाई करते हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब एक बच्चा अपने लापता हुए दोस्त को ढूंढने के लिए हदें पार करता है।

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
हैबियस कॉर्पस - फोटो : सोशल मीडिया
हैबियस कॉर्पस
लीगल ड्रामा वेब सीरीज 'हैबियस कॉर्पस' 23 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है। सीरीज की कहानी कानून के एक प्रोफेसर पर आधारित है। वह छात्रों के साथ मिलकर एक ऐसे शख्स को निर्दोश साबित करने का जिम्मा उठाते हैं, जो सजा काट रहा है। सीरीज में कई चौंकाने वाले मोड़ आते हैं।

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
द फाइनल प्रॉब्लम - फोटो : सोशल मीडिया
द फाइनल प्रॉब्लम
इस हफ्ते नेटफ्लिक पर मर्डर मिस्ट्री सीरीज 'द फाइनल प्रॉब्लम' रिलीज हो रही है। सीरीज की कहानी एक ऐसे शख्स पर आधारित है जो पर्दे पर जासूज का रोल प्ले कर चुका है। कहानी में मोड़ तब आता है, जब एक होटल में एक मर्डर हो जाता है। वहां पुलिस नहीं होती है। ऐसे में शख्स अपना रील लाइफ वाला टैलेंट इस्तेमाल करता है।

OTT This Week Aneet Padda Hunkkaar The Roar Parineeti Chopra shaque trust no One film and Series will release
हाउस एट द एंड ऑफ द स्ट्रीट - फोटो : सोशल मीडिया
ये फिल्में भी होंगी रिलीज
  • हॉरर थ्रिलर फिल्म 'हाउस एट द एंड ऑफ द स्ट्रीट' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
  • हॉरर ड्रामा मूवी 'माय सैड डेड' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
  • हॉरर फिल्म 'ऑकुलस' 24 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed