Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Etah News
›
60 bank accounts opened for online betting; three arrested, transactions worth Rs 8.5 crore uncovered.
{"_id":"6afb367d666c88992d0d4e13","slug":"video-60-bank-accounts-opened-for-online-betting-three-arrested-transactions-worth-rs-85-crore-uncovered-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए खुलवाए 60 बैंक खाते, तीन गिरफ्तार; 8.5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: ऑनलाइन सट्टेबाजी के लिए खुलवाए 60 बैंक खाते, तीन गिरफ्तार; 8.5 करोड़ के लेनदेन का खुलासा
एटा में ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के जरिये साइबर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। सकीट पुलिस, साइबर थाना और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 31 एटीएम कार्ड, 12 सिम कार्ड, पांच मोबाइल फोन, आधार-पैन कार्ड और 19 हजार 530 रुपये बरामद हुए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडेय ने बताया कि मुख्य आरोपी उत्कर्ष वर्मा पिछले डेढ़ साल में करीब 60 बैंक खाते खुलवा चुका था। खाताधारकों को पांच से दस हजार रुपये देकर उनके खाते, एटीएम और सिम कार्ड ले लिए जाते थे। इन खातों से ऑनलाइन सट्टेबाजी की रकम का लेनदेन होता था। आरोपी ने करीब 8.5 करोड़ रुपये संचालक तक पहुंचाने की बात बताई है। मोबाइल में 84 ई-मेल आईडी भी मिली हैं। चार राज्यों से छह साइबर शिकायतें सामने आई हैं। पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और धनराशि के स्रोतों की जांच कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।