{"_id":"6afb4f44cf0659394a0120f4","slug":"92-centres-included-in-the-revised-up-board-examination-list-etah-news-c-163-1-eta1004-160274-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: यूपी बोर्ड परीक्षा की संशोधित सूची में 92 केंद्र शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: यूपी बोर्ड परीक्षा की संशोधित सूची में 92 केंद्र शामिल
विज्ञापन
एटा। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए जिले में परीक्षा केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है।
आपत्तियों के निस्तारण के बाद बोर्ड ने सोमवार को संशोधित सूची जारी करते हुए सात नए परीक्षा केंद्र शामिल किए हैं। अब जिले में कुल 92 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। इससे पहले जारी अंतरिम सूची में 85 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए थे। संशोधित सूची जारी होने के बाद अब विद्यालयों से परीक्षा केंद्र और आवंटित छात्र संख्या को लेकर आपत्तियां मांगी गई हैं।
बोर्ड की ओर से 27 अक्तूबर को परीक्षा केंद्रों की पहली अंतरिम सूची जारी की गई थी। इसमें जिले में 85 केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों को लेकर 28 अक्तूबर तक आपत्तियां मांगी गई थीं। इस दौरान कुल 62 आपत्तियां दर्ज कराई गईं।
बोर्ड ने इन आपत्तियों का परीक्षण और निस्तारण करने के बाद सात नए परीक्षा केंद्र बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके बाद सोमवार को संशोधित सूची जारी कर दी गई। इसमें कुल 92 परीक्षा केंद्र शामिल किए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी 92 केंद्रों पर बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देश दिए हैं कि परीक्षा केंद्रों और छात्र संख्या के आवंटन का मिलान कर लें। यदि किसी विद्यालय को केंद्र निर्धारण या छात्र संख्या आवंटन को लेकर कोई आपत्ति है तो वह 21 नवंबर तक दर्ज करा सकता है।
निर्धारित तिथि के बाद किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा। इसके बाद परीक्षा केंद्रों की अंतिम सूची जारी की जाएगी। संवाद